जोसारू का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला, ज्ञापन सौंपा

0
IMG-20260715-WA0001

जोसारू द्वारा राज्यपाल को वार्षिक स्मारिका स्पंदन-3 की प्रति भेंट की गई 

RANCHI:  जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ रांची यूनिवर्सिटी (जोसारू) का पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जोसारू अध्यक्ष चंदन मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जोसारू के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के इस संगठन जोसारू द्वारा स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (पूर्व में डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म राँची यूनिवर्सिटी) में अपने सक्रिय योगदान और संस्थान के साथ भावनात्मक जुड़ाव की वजह से संस्थान के लिए पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के सुझाव से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में जोसारू की तरफ़ से डॉ भीम प्रभाकर (उपाध्यक्ष), अविनाश कुमार (उपाध्यक्ष) अजय कुमार (कार्यकारी समिति सदस्य), और डॉ प्रणव कुमार बब्बू (कार्यकारी समिति सदस्य) उपस्थित थे।

जोसारू द्वारा राज्यपाल को वार्षिक स्मारिका स्पंदन-3 की प्रति भेंट की गई।

जोसारू सदस्य अजय कुमार ने राज्यपाल को अपने द्वारा लिखित दो पुस्तकें “मन गलियों में ही रमता था, अभी अभी मैं लौटी हूँ “ भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…