जिसने कॉल कर राजीव रंजन को बुलाया, उसपर कार्रवाई नहीं होना, गंभीर विषय : संजय सेठ

0
IMG-20260520-WA0040

गंभीर सवाल खड़े करने वाली है राजीव रंजन की गिरफ्तारी 

रक्षा राज्य मंत्री ने इस पूरे प्रकरण पर उठाए कई गंभीर सवाल

RANCHI: रांची के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं भाजपा कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिन परिस्थिति में इनके गिरफ्तार होने की कहानी सुनाई जा रही है, वह सुनकर ही साजिश प्रतीत हो रहा है।

जिन बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए, उस तरफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।

रक्षा राज्य मंत्री ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर उनसे जानना चाहा कि जो शख्स राजीव रंजन मिश्रा को फोन कर बुलाया, वह शख्स कहां है?

राजीव रंजन मिश्रा को किसने बुलाया और उसकी गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हुई ?सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जाए, जिन लोगों ने होटल बुक कराया वह लोग कहां है।

अभी तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। मौके पर जो लोग थे वह लोग भाग गए उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई ?

श्री सेठ ने कहा कि निर्दोषों को फंसने नहीं दिया जाएगा और दोषियों को बचाया भी नहीं जाएगा। इसलिए इस घटना की निष्पक्ष जांच कर और इन सभी साजिशकर्ताओं को अविलंब गिरफ्तार करें।

आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी, विधायक सीपी सिंह और विधायक नवीन जायसवाल के साथ उनके आवास पर परिजनों से मुलाकात कर, पूरे मामले की जानकारी लिया।

साथ ही न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर से ही संबंधित अधिकारियों से बात कर, इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…