झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बच्चों से किया संवाद
RANCHI: महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज मोराबादी में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं देश के महान खिलाड़ी के प्रति अपना कृतज्ञ प्रणाम अर्पित किया।
इस अवसर पर श्री संजय सेठ ने उपस्थित बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन अपनाने और खेल के माध्यम से राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिवेंद्र नाथ दुबे, कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन, एस. के. पांडे, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, अमरेंद्र दत्त एवं शैलेन्द्र दुबे, प्रभात रंजन तिवारी सहित (साई) के कोच जगन टोपनो, कमलेश तिवाना, सोमेन्द्र कुमार एवं चंदन मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बच्चों एवं युवाओं में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने तथा उन्हें खेलों से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
