हरियाणा के मृतक परिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15-15लाख का चेक प्रदान किया

0
IMG-20260408-WA0038

RANCHI: कुछ दिन पूर्व हरियाणा के गुरुग्राम में ईचागढ़ और पोटका के आधा दर्जन श्रमिकों की मौत कार्य के दौरान हुए हादसे में हो गई थी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ को जानकारी मिलते ही गुरुग्राम जाकर पीड़ित परिवार वालों से मिले श्री सेठ के पहल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी व वहां की सरकार ने संज्ञान लिया।

और सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि व अन्य सरकारी सहायता देने का कार्य शुरू हुआ।

उस समय सबके परिवारजनों को ₹20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया।
आज सरायकेला-खरसावां प्रवास के क्रम में ईचागढ़ और पोटका से जुड़े 6 परिवारों मधुमति महतो, रोहित महतो, मोचीराम गोप, झरना गोप, सुक्कु सिंह मुंडा, तपन कुमार महतो को सहायता का राशि के रूप में ₹15-15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

मेरे क्षेत्र के श्रमिकों की मौत से उनके परिवारों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उनके परिवार के सदस्य के कमी की भरपाई तो हम नहीं कर सकते परंतु उनके परिवार को जीवन यापन में कोई समस्या नहीं हो, इस हेतु मेरा हर प्रयास चल रहा है।

उसी कड़ी में आज उनके परिवार जनों को ₹15-15 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

इसके साथ ही दो परिवारों को जॉब हेतु ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया। मेरे प्रयास से अब तक इन परिवारों को लगभग ₹35 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

साथ ही D B T के माध्यम से 10 दिनों के अंदर उनके अकाउंट में और 4 लाख रुपए मिल जाएंगे।
इस अवसर पर सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान एवं आदित्यपुर के मेयर संजय सिंह सरदार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…