डॉ. अजय छाबड़ा RSSDI, Jharkhand Chapter के चेयरमैन नियुक्त

0
IMG-20260403-WA0010

RANCHI: चिकित्सा एवं मधुमेह जागरूकता के क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि डॉ. अजय छाबड़ा को 2026-27 RSSDI (Research Society for the Study of Diabetes in India), Jharkhand Chapter के Chairman नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति न केवल उनके दीर्घकालीन अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की पहचान है, बल्कि मधुमेह नियंत्रण, जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का भी सम्मान है।

RSSDI Diabetes के क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सकों की पूरे भारत की सबसे बडी संस्था है। पूरे भारत में लगभग इसके 13000 से सदस्य है।

डॉ. अजय छाबड़ा लंबे समय से मधुमेह उपचार, रोगी सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं समाजोपयोगी चिकित्सा गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने सदैव मरीजों के हित को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, समयानुकूल परामर्श तथा जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य चेतना को मजबूत किया है।

उनके नेतृत्व में RSSDI, Jharkhand Chapter को नई दिशा, नई ऊर्जा और व्यापक जनसंपर्क के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, सहकर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. अजय छाबड़ा की यह उपलब्धि युवा चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में RSSDI, Jharkhand Chapter नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा

और मधुमेह जागरूकता, रोकथाम एवं उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…