41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ
RIO-RIMS में जागरूकता पोस्टर का विमोचन
RANCHI: 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर Regional Institute of Ophthalmology (RIO) एवं Eye Bank, RIMS, Ranchi द्वारा नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में Prof. (Dr.) Sunil Kumar, HOD, Department of Ophthalmology, RIO, RIMS Ranchi, विभाग के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं फैकल्टी सदस्य तथा Eye Bank के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर Prof. (Dr.) Sunil Kumar ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन के बाद भी किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है।
समाज में नेत्रदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।
नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम
1. Poster Release & Inauguration — 24 अगस्त 2026
नेत्रदान जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
2. Eye Donation Pledge & Awareness Canopy — 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026
स्थान: RIO Campus
आम लोगों, मरीजों एवं उनके परिजनों को नेत्रदान के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा इच्छुक व्यक्तियों से Eye Donation Pledge Form भरवाया जाएगा।
3. Eye Donation Awareness Rally — 27 अगस्त 2026
चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। Handbills एवं pamphlets के माध्यम से आम लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
4. Poster Making Competition — 29 अगस्त 2026
नेत्रदान के प्रति युवाओं एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Poster Making Competition आयोजित की जाएगी।
5. Donor Family Felicitation Programme — 02 सितंबर 2026
नेत्रदान करने वाले परिवारों को उनके अमूल्य एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज में नेत्रदान की भावना को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा।
6. PG Seminar on Eye Donation — 05 सितंबर 2026
PG छात्रों के लिए विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें Eye Donation & Corneal Donation, Counselling, Cornea Retrieval तथा Eye Banking से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य संदेश: “नेत्रदान करें — किसी की दुनिया रोशन करें।”
