14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला, भाजपा की रघुवर सरकार की देन, हेमंत सरकार कर रही सख्त कार्रवाई : झामुमो

0
Screenshot_20260406_233323_Chrome

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला कोई नया नहीं, बल्कि लगभग 14 साल पुराना है और इसकी जड़ें भाजपा की रघुवर सरकार के कार्यकाल से जुड़ी हुई हैं।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने स्पष्ट कहा कि आज जो मुद्दा भाजपा उठा रही है, वह वास्तव में उसी व्यवस्था की देन है जिसे उनके शासनकाल में पनपने दिया गया।

उस समय न तो पारदर्शिता थी और न ही जवाबदेही सुनिश्चित की गई, जिसका परिणाम आज सामने आ रहा है।

झामुमो ने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार “जीरो टॉलरेंस टू करप्शन” की नीति पर पूरी सख्ती से काम कर रही है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह राजनीतिक दांव अल्टा पड़ गया है।

जिस मुद्दे को वे सरकार के खिलाफ हथियार बनाना चाह रहे थे, वही उनके अपने शासनकाल की खामियों को उजागर कर रहा है। भाजपा की कार्यसंस्कृति का पटाक्षेप हेमंत सरकार ने किया है।

झामुमो ने दोहराया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। कानून अपना काम करेगा और सच्चाई पूरी तरह सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…