शिक्षा एक ऐसी दौलत है जो बाटने से कम नहीं होती: मंत्री हफीजुल हसन

0

अलकमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट में शिक्षा दीप कार्यकर्म का आयोजन

समाज में बिना शिक्षा के लोगों का कोई हैसियत नहीं: कमरुल हक

RANCHI : अलकमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट जामिया नगर फुटकल टोली रातु रांची मैं शिक्षा दीप समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  हफीजुल हसन अंसारी, विशिष्ट अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष शमशेर आलम,  अजय नाथ शाहदेव पूर्व डिप्टी मेयर रांची, मुस्ताक आलम रांची जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा, अश्वनी शर्मा रांची जिला उपाध्यक्ष,

पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, कलाम आजाद उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा थे।

मौके पर बोलते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि आज के समय में शिक्षा की सख्त जरूरत है।

हैरत है कि जिस कौम में शिक्षा सबसे ऊपर होना चाहिए वह कौम सबसे पीछे है। हमारे यहां कुरान पाक की शुरुआत ही इकरा(पढ़) से हुई है।

इस्लाम में सबसे पहले कहा गया पढ़ो, तब बाकी दूसरे काम करो। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पहली बार प्लस टू अल्पसंख्यक 6 आवासीय स्कूल झारखंड में बना रही है।

झामुमो शासनकाल में 1500 कब्रिस्तान की घेराबंदी किया गया, सात मदरसा में 30 बेड और 50 बेड का हॉस्टल बनाया जा रहा है।

46 मदरसा का आदेश भी दिया गया है। आने वाले वक्त में यहां भी हॉस्टल की सुविधा मिलने लगेगी।

इस मौके पर बोलते हुए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि शिक्षा सभी कौम की बुनियाद है।

जिस गांव में शिक्षा होगी वह गांव हमेशा आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए। झारखंड के सभी मदरसा में तेजी से कम हो रहा है।

मुझे खुशी हो रही है कि अहले सुन्नत हज्जन समीरन अल बनात मदरसा में 300 लड़कियों के लिए आवासीय मदरसा है। वहीं मौके पर बोलते हुए अलकमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट जामिया नगर फुटकल टोली के अध्यक्ष कमरुल हक ने कहा की आने वाले वक्त में यह मदरसा झारखंड का एक पहचान होगा।

जहां सिर्फ लड़कियों को मदरसा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। इस मौके पर रातू प्रखंड अंजुमन अध्यक्ष अत्ताउल्लाह,

बुडमु प्रखंड अंजुमन अध्यक्ष समीम बड़िहार, पुंदाग अंजुमन के सदर मोहम्मद जाकिर अंसारी ,कांके प्रखंड अंजुमन अध्यक्ष अब्दुल रहमान, मुंतज़िर खान,

धर्मेंद्र सिंह झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष, नयनतारा उरांव अध्यक्ष झामुमो महिला मोर्चा, समाजसेवी मो मुमताज, सचिव मो अशफ़ाक, मो आदिल, समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *