MI Vs RR: मुकाबले से पहले फैंस ने बढ़ाई हार्दिक की मुश्किलें, घर के बाहर ही डाला डेरा

0

नई दिल्‍ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या के लिए बुरी खबर सामने आई है। फैंस ने हार्दिक की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में मुंबई के कप्तान अपने घरेलू मैदान पर ही अकेल पड़ सकते हैं।

 

मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस ‘मुंबई का राजा, रोहित शर्मा’ के नारे लगा रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ है कि बड़ी संख्या में रोहित शर्मा के समर्थक मैच को देखने पहुंच रहे हैं। मैच के दौरान मैदान पर भी रोहित-रोहित के नारे लग सकते हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या की मुश्किल बढ़ सकती है।

हार्दिक को MI का कप्‍तान बनाए जाने से फैंस खासे नाजार

IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंन से हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI की कप्तानी सौंप दी गई थी। मुंबई का नेतृत्व हार्दिक को दिए जाने से MI के फैंस खासे नाजार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसका विरोध किया था। मुंबई के मुकाबलों के दौरान भी हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

प्रदर्शन अब तक सबसे खराब रहा है

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है। टीम को अपने दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिली थी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी थी। ऐसे में मुंबई को आज पहली जीत की तलाश रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *