37 वें राष्ट्रीय खेल, एथलेटिक्स के लिए झारखंड के 04 तकनीकी पदाधिकारी गोवा रवाना

0

सभी तकनीकी पूर्व में भी कई अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर चुके है अपने दायित्व का निर्वहन

RANCHI: भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा 29 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक के लिए झारखंड राज्य के 04 तकनीकी पदाधिकारियों
को नामित किया गया है।

जिसमें सी. डी. सिंह(रामगढ़), एस. के. पाण्डे(रांची), अशोक भट्टाचार्य(बोकारो), मो. फरीद(धनबाद) नामित किए गए हैं।
सभी तकनीकी पदाधिकारी आज रांची से गोवा के लिए रवाना हुए। जिन्हें झारखंड ओलंपिक संघ एवम झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवम राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
ज्ञातव्य हो 37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में देश भर के 28 राज्यों 08 केंद्र शासित प्रदेशों के 43 खेलों में कुल 10000 खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल भाग ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *