डॉक्टर-अधिवक्ता से लेकर इंटर मीडिएट तक शिक्षा वाले इस बार चुनाव मैदान

0

कांग्रेस, भाजपा और जकांछ के सीटिंग एमएलए शिक्षित रहे हैं और और इस बार वहीं चुनाव मैदान में हैं…

बिलासपुर  जिले की आधा दर्जन विधानसभा सीटों और मुंगेली व जीपीएम जिले की 3 सीटों समेत कुल 9 विधानसभा सीटों पर इस बार डॉक्टर, अधिवक्ता से लेकर इंटर मीडिएट तक शिक्षा वाले और अनुभवी नेता विधानसभा में भेजे जाएंगे। कांग्रेस, भाजपा और जकांछ के सीटिंग एमएलए शिक्षित रहे हैं और और इस बार वहीं चुनाव मैदान में हैं।

बिलासपुर विधानसभा सीट से इस बार मुय रूप से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही टक्कर है। यहां से आप पार्टी से एक महिला डाक्टर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से सीटिंग एमएलए शैलेष पांडेय की शैक्षणिक योग्यता बीई और सीडीएसी है। इसी प्रकार भाजपा से अमर अग्रवाल ग्रेजुएट हैं और तीन बार कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं। वहीं आप पार्टी की डॉ. उज्जवला कराडे चिकित्सक हैं।

तीसरे प्रत्याशी के रूप में डॉ. कराडे ही दमदार प्रत्याशी हैं।
इसी प्रकरण में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी चिकित्सक हैं। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक दिलीप लहरिया 12 उत्तीर्ण हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक एमए एलएलबी हैं।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व विधायक कौशिक 11वीं उनुत्तीर्ण हैं। कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव इंजीनियर हैं। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी ग्रेजुएट हैं। वहीं जकांछ प्रत्याशी व सीटिंग एमएलए डॉ. रेणु जोगी चिकित्सक हैं। 4 बार सांसद और 6 बार विधायक रहे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले ने बीए द्वितीय वर्ष तक शिक्षा ग्रहण की है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बैनर्जी ग्रेजुएट हैं। लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद अरुण साव अधिवक्ता हैं और कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू ने ग्रेजुशन किया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला इंटरमीडिएट हैं। मरवाही विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव चिकित्सक हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची ग्रेजुएट हैं। तखतपुर प्रत्याशी रश्मि सिंह ग्रेजुएट और धर्मजीत सिंह ग्रेजुएट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *