सात्विक-चिराग की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में बनी नंबर-1

0

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी (India’s star badminton pair) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि (historical achievement) हासिल की है। भारतीय जोड़ी विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) वर्ल्ड रैंकिंग (Badminton World Federation (BWF) World Rankings) में मेंस डबल्स में दुनिया की नंबर-1 जोड़ी (World No. 1 pair men’s doubles) बन गई है। यह पहली भारतीय जोड़ी है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। यह जोड़ी नंबर-3 से टॉप पर पहुंची है।

बीडब्ल्यूएफ की ताजा रैंकिंग में सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी 92,411 पॉइंट के साथ नंबर एक पर है। भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया की फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अड्रिएंटो को पछाड़कर दुनिया की शीर्ष जोड़ी बनी है। इंडोनेशियाई जोड़ी कुल 92,411 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है।

भारतीय जोड़ी ने एशियन गेम्स में भारत को दिलाया था स्वर्ण
भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने हाल ही में चीन में संपन्न हुए 19वें एशियन गेम्स में भारत को पहली बार बैडमिंटन में स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने एशियाई खेलों के बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *