शादी को लेकर नर्वस हैं रणदीप हुड्डा, बंधन में बंधने से पहले पहुंचे मणिपुर

0

नई दिल्‍ली । 47 वर्षीय रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)जल्द ही शादी के बंधन (bond)में बंधने जा रहे हैं। वह गर्लफ्रेंड (girlfriend)लिन लैशराम के साथ शादी (Marriage)करेंगे। हाल ही में एक पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। उनकी शादी की रस्में मणिपुर में निभाई जाएंगी। सोमवार को रणदीप गर्लफ्रेंड के साथ इम्फाल पहुंचे। उन्होंने इम्फाल के हेगांग स्थित मंदिर में मत्था टेका और भगवान से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने शादी को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने मणिपुर में शांति के लिए भी प्रार्थना की।

शादी पर बोले रणदीप

रणदीप ने मीडिया ने बात करते हुए कहा, ‘मैं मणिपुर और पूरी दुनिया के खुशहाल भविष्य और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। एक सुखी शादीशुदा जिंदगी और अन्य चीजों के लिए प्रार्थना करता हूं।’ जब रणदीप से पूछा गया कि उनकी शादी में बॉलीवुड से कौन-कौन होगा तो उन्होंने कहा, ‘केवल मैं।’ क्या शादी को लेकर वह नर्वस है तो एक्टर ने कहा, ‘हर कोई होता है।’

 

मुंबई में होगा रिसेप्शन

रणदीप 29 नवंबर को लिन से शादी करेंगे। लिन मॉडल और एक्ट्रेस हैं और मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणदीप की शादी की रस्में मुंबई में होंगी और उसके बाद मुंबई में रिस्पेशन का आयोजन किया जाएगा जहां बॉलीवुड के सितारे और उनके दोस्त पहुंचेंगे।

शादी का महाभारत से जोड़ा कनेक्शन

रणदीप ने शादी की जानकारी देते हुए पोस्ट किया था, ‘महाभारत के एक पन्ने से, अर्जुन ने मणिपुरी राजकुमारी योद्धा चित्रांगदा से शादी की थी। हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह खुशी हो रही है हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में होगी। उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन होगा। हम इस जर्नी के लिए तैयार हैं। हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *