विधानसभा खरगोन जिले में पहले राउंड में चार में भाजपा व दो में कांग्रेस आगे

0

खरगोन. अक्टूबर माह में लगी विधानसभा चुनावी आचार संहिता के बाद से चंहुओर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर रविवार को विराम लग गया। सुबह आठ बजे पीजी कॉलेज में बैलेट पेपर से मतगणना की शुरुआत हुई। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना का रूझान आना शुरू हुआ। सुबह नौ बजे से सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष में लाया गया।

पहले रूझान के अनुसार चार विधानसभा सीटों पर भाजपा और दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मतगणना स्थल के करीब 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रही, जिसके चलते सुबह छह बजे से ही क्षेत्र में आवाजाही रोक दी गई थी। मतगणना केंद्र तक पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई।

यह चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि पिछले चुनाव में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पीजी कॉलेज में सुबह छह बजे मतगणना प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा, सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं राजनैतिक दलों व प्रत्यांशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले गए। स्ट्रांग रूम खुलते ही चुनावी मैदान में भग्य आजमा रहे प्रत्याशियों की नजरें बैलेट पेपरों पर टिक गई। टकटकी लगाए प्रत्याशियों को देख समर्थक भी परिणमों को लेकर उत्सुक नजर आए। एक घंटे तक चली बैलेट गिनती के बाद ईवीएम मशीनें गणना कक्षाें तक लाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

छह सीटों पर 42 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
जिले की छह विधानसभाओं सीटो पर 42 प्रत्याशी विधायक बनने की दौड़ में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि सभी छह सीटों पर मुख्य मुकाबला परंपरागत दल भाजपा व कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। जिले की छह सीटों पर अपना विधायक चुनने के लिए 80.35 प्रतिशत याने 5 लाख 94 हजार 484 पुरुष, 5 लाख 63 हजार 376 महिलाएं व 12 थर्ड जेंडर ने 17 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

14-14 टेबलों पर हो रही मतगणना
मतगणना के लिए छह विधानसभ क्षेत्र की मतगतणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई गई। भगवानपुरा में 20 राउंड, कसरावद-खरगोन में 19-19, बड़वाह व महेश्वर में 18-18 राउंड में मतगणना होगी। इस लिहाज से बड़वाह व महेश्वर सीटों का परिणाम पहले आने की संभावना जताई जा रही है। 18 टेबलों पर डाक मतपत्राें की गणना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *