महिलाओं व युवाओं के हाथ में ,प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला

0

जिसने किया प्रभावित वहीं बनेगा विधायक
करीब 3 लाख युवाओं और पौने पांच लाख महिलाओं के हाथ 4 विधायकों की किस्मत

जयप्रकाश उपाध्याय
सीहोर: विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही ह,ै वैसे वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। सिहोर जिले में दोनों प्रमुख दल के प्रत्याशी मतदाताओं को हर तरह से रिझाने में लगे हुए हैं, लेकिन मतदाता अपने मन की बात करना नहीं चाहता। चौक चौराहों पर एवं गांव की चौपाल पर हर जगह चुनाव को लेकर चर्चा वह लोग कर रहे हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं।

यह लोग चुनावी गुणा भाग लगाने में भी व्यस्त हैं, जबकि प्रत्याशी घर-घर दस्तक देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को मतदाताओं की खरी खोटी भी सुनने को मिल रही है। इस बार जीत हार के समीकरण युवा वर्ग और महिलाओं के हाथों में है। पिछले 5 साल में महिलाओं की वोटर संख्या में वृद्धि हुई है।

मतदाताओं में जागरूकता की कमी नहीं
जिले में जागरूक मतदाताओं की कमी नहीं है। यही कारण है कि पिछले 5 वर्षों में युवा और महिला वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले 5 वर्षों में पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में 1 लाख 10 हजार 586 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 2018 के चुनाव में जिले में कुल वोटरों की संख्या 8 लाख 87 हजार 373 थी, जो वर्ष 2023 में बढक़र 9 लाख 97 हजार 959 हो गई है। 5 वर्ष पहले पुरुष मतदाताओं की संख्या चार लाख 62 हजार 899 थी और महिला वोटरों की संख्या 4 लाख 24 हजार 448 थी।

इस बार बढक़र पुरुषों की संख्या 5 लाख लाख 14 हजार 865 और महिला वोटरों की संख्या चार लाख 83 हजार 076 हो गई है। इस तरह पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या पिछले साल में बढक़र 58 हजार 628 हो गई है। आयु वर्ग के हिसाब से 18-19 वर्ग में 47 हजार 295 और 20-29 वर्ग आयु में 2 लाख 71 हजार 599 युवा मतदाता हैं। युवा मतदाता जहां रोजगार की बात को लेकर अपना वोट डालना चाहता है तो महिलाएं मंहगाई की बात लेकर परेशान हैं उनका कहना है कि मंहगाई से उनके घर का बजट बिगड़ गया है।

विधानसभा वार वोटर

बुधनी विधानसभा- कुल वोटर 2 लाख 74 हजार 219, पुरूष 1 लाख 41 हजार 883, महिला 1लाख 32 हजार 329, थर्ड जेंडर 7, पोलिंग बूथ बने 363

इछावर विधानसभा सीट – कुल वोटर 2 लाख 25 हजार 114, पुरुष 1 लाख 17 हजार 071, महिला 1 लाख 08 हजार 071, थर्ड जेंडर 2, पोलिंग बूथ 275 बनाए गए हैं।

आष्टा विधानसभा सीट – कुल वोटर 2 लाख 77 हजार 070, पुरुष 1 लाख 43 हजार 156, थर्ड जेंडर 2, पोलिंग बूथ 335बनाए गए हैं।

सीहोर विधानसभा सीट – कुल वोटर 2 लाख 21 हजार 526, पुरुष 1 लाख 12 हजार 755, महिला 1 लाख 08 हजार 764, थर्ड जेंडर 7, पोलिंग बूथ 265 बनाए गए हैं।

आयु वार मतदाता

बुधनी विधानसभा सीट -18-19 वर्ष के 11669, 20-29 वर्ष के 73279 और 80 से वर्ष अधिक के 3733
आष्टा विधानसभा सीट –18-19 वर्ष के 13864, 20-29 वर्ष के 74844 और 80 वर्ष से अधिक के 5182
इछावर विधानसभा सीट –18-19 वर्ष 11332, 20-29 वर्ष के 63138 और 80 वर्ष से अधिक के 3873
सीहोर विधानसभा सीट –18-19 वर्ष के 10430, 20-29 वर्ष के 60338 और 80 वर्ष से अधिक के 3088

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed