मध्य प्रदेश के मन में मोदी …प्रचंड जीत की ओर बढ़त के बाद सीएम शिवराज , मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बयान

0

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसपर राज्य के निवर्तमान सीएम और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्य प्रदेश।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है

शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। यहां कुल 230 सीटें है। जिनमें से भाजपा को 136 सीटें, कांग्रेस को 93 और अन्य 1 सीट पर आगे है। यहां पूर्णबहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक, भाजपा इस आकंड़े को पार कर चुकी है।

एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्य प्रदेश

आंकड़े सामने आने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय हुई है… मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ।

जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है।

सीएम शिवराज सिंह का आया बयान

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की, जो लोगों के दिल को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं।

डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया… मैंने पहले भी कहा था कि हमारे प्रति लोगों के प्यार के कारण भाजपा को शानदार बहुमत मिलेगा। ये हर जगह दिखाई दे रहा था।

शांतिपूर्ण तरीके से हो रही काउंटिंग

मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”52 जिलों में से प्रत्येक में वोटों की गिनती समय पर शुरू हो गई… हर जगह गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

कई राउंड हो चुकी है। हम कई जगहों पर नतीजे दिखा रहे हैं जैसे मॉल्स, रेलवे स्टेशन और जहां भी लोगों की संख्या ज्यादा है… वहां तकनीकी खराबी भी ज्यादा नहीं है, कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें सुलझा लेंगे… जैसे-जैसे हमने संख्या बढ़ाई है ईवीएम और डाक मतपत्र दोनों के लिए तालिकाओं की संख्या, मेरा मानना है कि मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद, हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *