बादशाह ने हनी सिंह से लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी,हनी सिंह को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए।

0

बादशाह ने हनी सिंह से लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, किये चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड में नामी लोगों के बीच लड़ाई आम बात है। न सिर्फ फिल्म स्टार्स में बल्कि सिंगर्स तक के आपसी मतभेद हैं जो किसी से छिपे नहीं हैं। बादशाह और हनी सिंह के झगड़े भी इनमें से एक हैं। हाल ही में बादशाह ने एक शो में हनी सिंह से हुए अपने झगड़े पर खुलकर बात की। उन्होंने यो यो हनी सिंह को लेकर कुछ खुलासे किए।

एक ही बैंड का हिस्सा थे हनी सिंह और बादशाह
नई दिल्ली। बॉलीवुड में रैपर बादशाह का नाम मशहूर हस्तियों में शुमार है। उन्होंने ‘काला चश्मा’, ‘गेंदा फूल’, ‘गर्मी’ जैसे खई ब्लॉकबस्टर गानों में अपने रैप सॉन्ग्स का तड़का डाला है। बादशाह अपने गानों को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं, उतना ही हनी सिंह (Honey Singh) के साथ अपने झगड़ों को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने ‘आप की अदालत’ में शिरकत की। यहां उन्होंने हनी सिंह को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए।

हनी सिंह ने दिया धोखा
बादशाह, हनी सिंह के बैंड ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने इस बैंड के लिए कई गाने लिखे, लेकिन वह रिलीज नहीं किए गए। ‘आप की अदालत’ में बादशाह से हनी सिंह को धोखा देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हनी सिंह को लेकर ही हैरान करने वाले खुलासे कर डाले। उन्होंने कहा, ”हर किसी को कहानी मालूम है। जिगर का टुकड़ा। उसने मुझे धोखा दिया और मुझे अटेंशन नहीं दी। उसकी उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं।”
इस बात को लेकर हनी सिंह से हुई थी लड़ाई
बादशाह ने बताया कि एक ही बैंड का होने के बावजूद हनी सिंह ने उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद नहीं की। उन्होंने कहा, ”मैं गाने लिखता हूं और उसने मुझे कहीं तक भी पहुंचाने में कोई मदद नहीं की। हम साथ थे, लेकिन चीजें वैसे नहीं जा रही थीं जैसे हमने सोचा था। उसे और मुझे अलग-अलग चीजें चाहिए थीं।”

बुरे वक्त में हनी सिंह का लिया था हालचाल
बादशाह ने ये तक बताया कि जब हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे, तब वह उनसे मिलने गए थे, लेकिन हनी सिंह ने उनसे मिलने से मना कर दिया। जब उनसे कमबैक के लिए हनी सिंह की मदद करने की बात पूछी गई, तो उन्होंने कहा, ”हनी सिंह को मुझसे मदद की जरूरत नहीं है। वह कमबैक करने के खुद में लायक हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *