इजरायल-हमास युद्ध के बीच जश्‍न में डूबा ये मुश्लिम देश, हरकत से कई देश नाराज

0

नई दिल्‍ली । इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग लगातार खतरनाक होती जा रही है। दोनों खेमों के बीच युद्ध में मरने वालों की संख्या 8000 पार कर गई है। गाजा पट्टी में इजरायली सेना दूसरे चरण में जमीनी आक्रमण शुरू कर चुकी है। सोमवार तड़के आईडीएफ ने गाजा के उत्तरी हिस्से पर हमला तेज कर दिया है। एक तरफ दुनियाभर के मुसलमान फिलिस्तीनियों के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं। दूसरी तरफ मुस्लिम देश सऊदी अरब जश्न मना रहा है। सऊदी अरब में रियाद सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को एक भव्य आयोजन के साथ यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया गया है। सऊदी अरब में चल रहे जश्न पर कई देशों ने नाराजगी जताई है। भारत में भी लोगों की नाराजगी सामने आई है।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जश्न शुरू हो चुका है। रियाद सीजन सऊदी अरब का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। शनिवार रात को इसका भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें दुनिया भर के सेलीब्रेटीज ने हिस्सा लिया। रियाद में 12 स्थानों पर यह जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें विश्व की मशहूर हस्तियों के संगीत कार्यक्रम, नाटकीय शो, एक फुटबॉल संग्रहालय और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां शामिल हैं। इस भव्य आयोजन में फेमस सिंगर शकीरा को भी निमंत्रण भेजा गया है।

संगीत और नृत्य शो के बाद होने वाले कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत करते हुए सऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (जीईए) के अध्यक्ष तुर्की अललशेख ने दर्शकों से “एक बहुत ही विशेष सीज़न” का वादा किया। सऊदी अरब में चल रहे इस जश्न पर दुनियाभर में आलोचना हो रही है। भारत में भी मुसलमान इससे नाराज हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसके लिए सऊदी अरब की आलोचना की है।

मुफ्ती ने X पर लिखा, “जब दुनिया भर के लोग फ़िलिस्तीन में मौत और विनाश के चक्र पर शोक मना रहे हैं> सऊदी अरब की पवित्र भूमि में संगीत समारोह का आयोजन देखना निराशाजनक है। इस कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएँ फ़िलिस्तीन के लोगों के साथ हैं।”

 

एक शख्स ने X पर लिखा, “ये दो तस्वीरें हैं, एक गाजा से और एक कल रात रियाद सऊदी अरब से। एक तस्वीर में गाजा के मुसलमान अक्सा मस्जिद की रक्षा के लिए नरसंहार का सामना कर रहे हैं! दूसरी तस्वीर में सऊदी के येहुद बिन सलमान शकीरा के साथ नग्न होकर डांस कर रहे हैं! उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *