क्या घने कोहरे में खुली जगह पर योग करना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

0

नई दिल्‍ली । स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम और योगासन करना बहुत जरूरी होता है। जो व्यक्ति निमयित रूप से योग करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ महसूस करते हैं। इसलिए हर व्यक्ति के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना बहुत जरूरी होता है। कहा जाता है कि सुबह-सुबह पार्क या खुली जगह में योग के लिए अच्छा होता है। लेकिन प्रदूषण होने पर खुली जगह पर योग करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में घने कोहने के बीच खुली हवा में योग या प्राणायाम करना चाहिए या नहीं, आइए हठ योग एक्सपर्ट प्रिंयका सिंह से जानते हैं।

क्या कोहरे में योग या प्राणायाम करना सुरक्षित होता है

योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह बताती हैं, ‘आजकल दिल्ली और एनसीआर कोहरे की घनी चादर के बीच घिरी हुई है। इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाना जरूरी होता है। आप रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास कर सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि कोहरे के दौरान खुली हवा में प्राणायाम नहीं करना चाहिए, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। घने कोहरे के बीच में योग या प्राणायाम किया जा सकता है। घने कोहरे में योग या एक्सरसाइज करने से कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए आपको नियमित रूप से प्राणायाम या योग जरूर करना चाहिए। योग करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। अगर आप खुली हवा में योग कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको गर्म कपड़े जरूर पहनने चाहिए। अन्यथा आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

कोहरे में कौन-से योगासन करें?

1. सूर्य नमस्कार

घने कोहरे में शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप की प्रैक्टिस कर सकते हैं। रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करेंगे, तो इससे स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

2. प्राणायाम

घने कोहने के बीच प्राणायाम करना भी सही रहता है। आप भी स्वस्थ रहने के लिए इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

3. योगासन

आप चाहें तो योगासन की भी प्रैक्टिस कर सकते हैं। नियमित योगासन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप मौसमी बीमारियों से बच रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *