विधानसभा में जनमुद्दो को मुखरता से उठायेगी भाजपा: अमर बाउरी

0

छात्र-युवाओं की आवाज को विधानसभा में उठाएंगे

JSSC-JPSC मामले में सीबीआई जाँच की माँग, बजट का मात्र 54% राशि खर्च एवं अबुआ आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को विधानसभा में उठायेगी भाजपा

RANCHI: भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, बिरंची नारायण, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, केदार हाजरा, अनंत ओझा, नीरा यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, केदार हाजरा, समरी लाल, कोचे मुंडा, नारायण दास, नवीन जायसवाल शामिल हुए।

भाजपा विधायक दल के बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग कर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 5वीं बजट सत्र इस सरकार का अंतिम सत्र है लेकिन चम्पई सरकार का पहला बजट सत्र है।

कहा कि इस सरकार में मात्र 54% बजट की राशि खत्म हुई है।

इस सरकार में JPSC-JSSC की नियुक्तियां बेची जा रही है। युवाओ का आक्रोश को देश ने कई बार देखा है।

राज्य में भी युवा छात्र सड़क पर आंदोलन कर रहे है। SIT में सिर्फ आई वाश हो रहा है, छोटे मछलियों को पकड़ कर बड़ी मछली को बचाने में लगी है राज्य सरकार।

विधानसभा के कर्मचारी पकड़ा रहे है तो इसका तार और भी मिलेगा। पार्टी CBI जांच की मांग मुखरता से रखेगी।

SIT पर भरोसा नहीं, सरकार अपने हिसाब से इसको तरोड मरोड़ कर रिपोर्ट पेश कर सकती है। इसपर CBI जांच से कम भाजपा और राज्य की जनता को मंजुर नही।

अबुआ आवास योजना में धांधली और भ्रष्टाचार में सरकार संपोषित लोग शामिल है।

इस सभी जनमुद्दो को लेकर भाजपा के विधायक विधानसभा सत्र में मुखरता से उठाने पर रणनीति बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *