त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग: सुबोधकांत

0

स्थानीय बिहार क्लब, रांची में महिला दिवस सप्ताह सह होली मिलन समारोह का आयोजन 

RANCHI: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देश पर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में आज स्थानीय बिहार क्लब, रांची में महिला दिवस सप्ताह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सुरेश बैठा, राजन वर्मा, रेखा सहाय, निलम सहाय, अनीता सिन्हा उपस्थित हुई।

कार्यक्रम के पूर्व रांची महानगर के सात उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित की गई।

जिसमें शीला तिकी, मंजू तिर्की, छोटी तिर्की, राजक्षी देवी, सुमन देवी, रूबी गुप्ता शामिल हैं।

 

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है।

इस विरासत को हम सबों को सहेज कर रखने की जरूरत है।

उन्होंने महिला दिवस को लेकर नारी शिक्षा के साथ नारी सशक्तिकरण पर बल दिया ।

इसके साथ ही महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की विशेष तैयारी में जुटने को कहा है।

 

रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीतू देवी ने कहा कि महिलाएं पहले की अपेक्षा में आज काफी बेहतर हुई।

हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी परचम लहरा रही है। आज हम महिलाओं को अफसोस इस बात से हो रही है कि केन्द्र के भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, आने वाले चुनावों को देखकर सिर्फ रसोई गैस के दाम में 100 रू. कटौती कर देने भर से घर की गृहणियों की स्थिति अच्छी नहीं हो जाएगी।

इसके लिए हर खाद्य सामग्री में महंगाई कम करना होगा।

 

उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस व आगामी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा मिंज, मालती कुमारी, रेखा सांगा, सीमा सांगा, स्मृति नाग, रोज मधु, रेणुपाल, खुशबू आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *