रांची नगर निगम की अनूठी पहल: 25 मई को मतदान करने वालो को पार्क, नगर बस सेवा और पार्किंग मे नही लगेगा शुल्क

0

मतदाता जागरूकता एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति उत्साहवर्द्धन के लिए रांची नगर निगम द्वारा गतिविधियां

RANCHI: लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति उत्साहवर्द्धन के लिए रांची नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 को मतदान की तिथि निर्धारित है।

इस संदर्भ में प्रशासक के निदेशानुसार मतदान दिवस (25 मई 2024) को रांची नगर निगम द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों के लिए विशेष पहल की जा रही है। जिसमें –

1. रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत बंदोबस्त किये गये वाहन पड़ाव/पार्किंग में 25.05.2024 को मतदान करने वाले नागरिकों द्वारा अपने ऊंगली पर अमिट स्याही प्रदर्शित करने के उपरांत वाहन पड़ाव शुल्क नहीं लिया जाएगा।

2. रांची नगर निगम द्वारा बंदोबस्त किये गये पार्कों में 25.05.2024 को चुनाव के दिन मतदान करने वाले नागरिकों एवं उनके परिवार के नाबालिक सदस्यों से पार्कों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा।

इस हेतु संबंधित नागरिक द्वारा अपनी उंगली में लगी हुई अमिट स्याही प्रदर्शित करना होगा।

3. रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत  25.05.2024 को मतदान के पश्चात् यात्रा करने वाले सभी नागरिकों को आवागमन हेतु सिटी बसों में शुल्क नहीं लिया जाएगा।

निःशुल्क यात्रा हेतु नागरिकों को मतदान के पश्चात् अपने उँगली पर लगे अमिट स्याही को प्रदर्शित करना होगा।

रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि मतदान दिवस के दिन अपने मतदाता होने के कर्तव्यों का निर्वाहन ठीक प्रकार से करे और मतदान ज़रूर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *