राज अस्पताल मे डॉ. अनुपमा महली ने फहराया तिरंगा

0

राज अस्पताल, रांची में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

राज अस्पताल के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल, के प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार जताया

RANCHI: राज अस्पताल, रांची में आज सुबह गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राज अस्पताल परिवार के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर, राज अस्पताल, रांची के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा महली (MS, DNB, D.MAS) ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने उन सभी महान आत्माओं के योगदान को याद किया जिन्होंने हमारे राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम किया है।
राज अस्पताल के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल, के प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जो अस्पताल में पूरी निष्ठा के साथ अपना सहयोग दे रहे है।
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्र की स्वतंत्रता और अहिंसा की शक्ति के लिए किए गए महान बलिदानों को याद किया।

उन्होंने राज अस्पताल परिवार के सदस्यों के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया जो “स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र” के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।
इस शुभ अवसर पर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे कई लोगो ने स्वेछा से रक्तदान किया।

राज अस्पताल प्रत्येक नागरिक और समाज से ये अपील करता है की वो अपने आस-पास के लोगों की मदद करें और उन्हें शुरुआती चरणों में चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करके लोगों को स्वस्थ्य सम्बन्धी जटिलताओं और उनके अच्छे स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाएं।

राज अस्पताल, रांची की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! स्वस्थ रहें और खुशहाल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *