आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निगम की महत्वपूर्ण भूमिका: विनय चौबे

0

नगर निगम का 45 वां स्थापना दिवस समारोह

निगम के उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया गया सम्मानित  

रांची नगर निगम को सभी चुनौतियों का सामना करते हुए सुविधाओं को आमलोगों तक पहुंचाना होगा: प्रशासक

RANCHI: रांची नगर निगम का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से निगम सभागार में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार  विनय कुमार चौबे, भा०प्र०से० उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सचिव तथा प्रशासक महोदय के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर सचिव महोदय ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के स्थापना दिवस पर निगम के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी बधाई के पात्र है।

हर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ किया गया है एवं रांची शहर की अब एक अलग तस्वीर उभर कर आ रही है।

राँची अब एक रमणीक स्थल बन रहा है। झारखण्ड की राजधानी होने के कारण रांची शहर की एक अलग पहचान है। पिछले कुछ सालों में विकास की कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी है एवं आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निगम की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अब आने वाले समय में और भी कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना है जैसे सभी वेंडर को व्यवस्थित करना, सुगम यातायात की व्यवस्था, सिटी बसों की व्यवस्था, शहर के कोई गली-मोहल्ले अंधेरे में ना रहे इसके लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था इत्यादि को प्राथमिकता के साथ किया जाना है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब झिरी में कूड़े के पहाड़ को साफ करते हुए उसे ग्रीन लैंड में बदलने के लिए भी रणनीति तैयार किया जा रहा है। सभी को एक टीम वर्क के साथ काम करते हुए यह संकल्प लेना होगा कि अगले स्थापना दिवस तक यह सारी योजनाएं धरातल पर उतरे ताकि रांची को एक मॉडल शहर बनाया जा सके।

मौके पर प्रशासक अमीत कुमार ने रांची नगर निगम के 45वे स्थापना दिवस के अवसर पर सबको बधाई देते हुए कहा कि राँची नगर निगम एक ऐसी संस्था है जहां एक नागरिक को अपने जीवन काल में निगम के कई सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है, जिसे बेहतर तरीके से उन्हें उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।

कभी-कभी लोग निगम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते है, जिससे हमें विचलित नहीं होना है क्योंकि लोग नाराज उन्हीं लोगों से होते हैं जिनसे वे अपेक्षा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम ने गुजरे 44 सालों में इस शहर को शहर से राजधानी और फिर स्मार्ट सिटी के रूप बदलते देखा है और लगातार इस शहर को साफ, स्वच्छ और रमणीक बनाने के लिए प्रयासरत रहें हैं। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम को सभी चुनौतियों का सामना

करते हुए प्लानिंग और इप्लीमेंटेशन के साथ सभी बुनियादी सुविधाओ को आम नागरिकों तक पहुंचना होगा ताकि आने वाले समय में राँची शहर को बेहतर और रमनीक बनाया जा सके।

मौके पर निगम के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

जिसमें कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार राय, राजस्व पदाधिकारी गिरीश प्रसाद, श्रीमती मुन्नी  सुशील बाखला, प्रभारी स्वच्छता शाखा ओंकार पांडे, शशि ठाकुर सहायक इंजिनियरिंग शाखा इत्यादि शामिल थे।

इसके अलावा कार्यक्रम में निगम कर्मचारी संघ के द्वारा संगीत एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

मौके पर अपर प्रशासक  कुंवर सिंह पाहन, सहायक प्रशासक  ज्योति कुमार सिंह, सहायक प्रशासक श्रीमती शीतल कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा, सहायक प्रशासक,

श्रीमती निह तिर्की, चंद्रदीप कुमार  निकेश कुमार,  मुकेश कुमार,  सूरज प्रकाश सिंह मुख्य अभियंता, नगर निवेशक एवं नगर निगम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *