पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखण्ड के माटी और मनुष्य का महाधिवेशन होगा : डॉ देवशरण

0

आजसू पार्टी विनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ पर राज्य भर में करेगी 100 सभाओं का आयोजन

RANCHI: 23 सितंबर को स्व.विनोद बिहारी महतो जी की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजसू पार्टी पूरे राज्य में 100 सभाओं का आयोजन करेगी।

इन सभाओं में बिनोद बिहारी महतो जी के पढ़ो और लड़ो के सिद्धांत एवं उनके द्वारा झारखंड अलग राज्य निर्माण में किए गए संघर्षो को याद किया जाएगा एवं राज्य की वर्तमान परिदृश्य पर उनके प्रासंगिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी।

इन सभाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने मीडिया को इस आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी विधानसभा प्रभारियों को इस आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। राजमहल – एम.टी.राजा, बरेहट – चतुरानंद पांडे, पाकुड़-अकील अख्तर सिकरीपाड़ा – सुजीत मुर्मू,दुमका – अजय सिंह, नाला – माधव चंद्र महतो,जामताड़ा – तरुण गुप्ता, मधुपुर – ध्रुव प्रसाद साह, देवघर – राजा साहनी, गोड्डा – सुरेश महतो, महागामा – संजीव कुमार महतो, कोडरमा – विजय कुमार साहू, बरकट्ठा – प्रदीप मेहता, बरही – राज सिंह चौहान, मांडू – तिवारी महतो (निर्मल महतो), हजारीबाग – विकास राणा, बड़कागांव – रौशन लाल चौधरी, रामगढ़ – सुनिता चौधरी, सिमरिया – दिलीप दांगी, चतरा – अशोक गहलोत, बगोदर – अनूप पाण्डे, गांडेय – अर्जुन बैठा, गिरिडीह – गुड्डू यादव, डुमरी – यशोदा देवी, गोमिया – डॉ लंबोदर महतो, बेरमो – काशीनाथ सिंह, बेरमो – सचिन महतो, चंदनक्यारी – उमाकांत रजक, सिंदरी – मंटू महतो (सदानंद महतो), झरिया – अवधेश कुमार, टुंडी, बाघमारा – हलधर महतो, बहरागोड़ा – फनीभूषण महतो, घाटशिला – श्याम मुर्मू, पोटका – सागेन हांसदा, जुगसलाई – रामचंद्र सहिस, जमशेदपुर पूर्वी – सपन सिंह देव, जमशेदपुर पश्चिमी – कन्हैया सिंह, ईचागढ़ – हरेलाल महतो, सरायकेला – रवि शंकर मौर्या, खरसावां – संजय जय, चाईबासा – सिद्धार्थ महतो, मझगांव – नंदलाल बिरुआ, जगरनाथपुर – मंगल सिंह सुरीन, मनोहरपुर – सुदेश कुमार महतो, चक्रधरपुर – रामलाल मुंडा, सिल्ली – सुदेश कुमार महतो, खिजरी – हसन अंसारी, हटिया-भारत कांशी,कांके-राजेन्द्र मेहता, मांडर- निर्मला भगत, तोरपा एवं खूंटी- गुंजल इकिर मुंडा, सिसई,गुमला,बिसनपुर-देव शरण भगत, सिमडेगा एवं कोलेबिरा – गोपीनाथ सिंह,धर्मेंद्र पांडेय, लोहरदगा- नीरू शांति भगत, मनिका एवं लातेहार -लाल गुड्डू नाथ शाहदेव और अमित पांडेय, पांकी- इम्तियाज अहमद और विकेश शुक्ला, डालटनगंज- शिव शंकर और बबलु गुप्ता, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद – शिव पूजन मेहता + दिलीप चौधरी, गढ़वा और भवनाथपुर- सतीश प्रसाद और दीपक शर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

डॉ देव शरण भगत ने रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा के परिसर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर समर्पित तीन दिवसीय महाधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 29 सितंबर को उद्धघाटन सत्र में झारखंड के सभी अमर वीर शहीदों को श्रधांजलि दी जाएगी।

और झारखंड आंदोलनकारी आजसू के पूर्व नेतृत्व कार्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों के लोग शामिल होंगे।

आयोजन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय महाधिवेशन में कुल 9 विषयों पर अलग अलग सत्र के जरिए चर्चा की जाएगी।

इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे।

यह महाधिवेशन सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखण्ड के माटी और मनुष्य का महाधिवेशन बने यह पहल है। जनता के आम राय को एक मंच देने का प्रयास है और जनता की आम राय को एकमत राजयमत बनाने की पहल है यह महाधिवेशन।

महाधिवेशन देश के सभी प्रतिष्ठा शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम,एनआईटी,बीआईटी और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।

झारखण्ड, बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि भी इस महाधिवेशन का हिस्सा होंगें। यह महाधिवेशन झारखण्ड के हित और विकास पर चर्चा करने का एक खुला मंच है जिसमें देश विदेश के वैसे सभी लोग जो झारखण्ड को जीते हैं, समझते हैं और इस राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित लोग शामिल होंगे।

मिलन समारोह संपन्न, जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम पार्टी में हुए शामिल

हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यलय में आयोजित मिलन समारोह संपन्न हुआ।

मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में चान्हो जिला परषिद सदस्य आदिल अजीम जी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ली।

मौके पर उन्होंने कहा कि आज अपने घर वापस आ कर अच्छा लगा रहा है। पार्टी के आगामी महाधिवेशन में पूरे ताकत से काम करेंगे और क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल हो यह सुनिश्चित करेंगे।

मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भारत कांशी मुख्य रूप से मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *