तुष्टिकरण की राजनीति से न समाज का और ना ही राज्य का भला होगा: सुदेश महतो  

0
सरकार ने सरकारी अधिकारियों और पुलिस के चरित्र को बदल कर रख दिया
RANCHI: तुष्टिकरण की राजनीति से न समाज का और ना ही राज्य का भला होगा। अधिकारियों को राज्य सरकार ने अपनी दायित्व से भटका दिया है।
 सरकार ने सरकारी अधिकारियों और पुलिस के चरित्र को बदल कर रख दिया। आज किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना चढ़वा चढ़ाए कोई काम नहीं होता।
हर टेबल काम करने के लिए पैसे की मांग करता है। अगर आपके पास पैसे हैं तो आपका काम जल्द से जल्द हो जाएगा लेकिन अगर पैसे नहीं हैं तो बस दफ्तर के चक्कर लगाते रहिए।
इस भ्रष्टाचार के चलते आज आम गरीब आदमी पीस रहा है। पुलिस गुनहगारों को पकड़ने की जगह जनता से वसूली में लगी हुई है। इस कुशासन को सुशाशन में बदलने के लिए हम सभी को परिवर्तन के लिए साथ आ कर काम करना होगा।
उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लोहरदगा नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।
उन्होंने कहा कि लोहरदगा में विकास की असीम संभवनाएं हैं लेकिन राज्य के वित्त मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद यह क्षेत्र अभी भी मुक्कमल विकास से दूर है।
 आंदोलनकारियों की यह धरती आज भी बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।
आदिवासियों के हित की बात करने वाली इस सरकार ने सिर्फ उन्हें छला है। जिसका जवाब लोहरदगा समेत पूरे राज्य की जनता 24 में इन्हें सत्ता से हटा कर देगी।
जिस सरकार को अपराधियों को सजा दिलाने का काम करना चाहिए था वो सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है जिससे आज प्रदेश की जनता में भय का माहौल है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की संपदाओं का दोहन किया है। ये सरकार निजी विकास को ही राज्य का विकास समझती है। सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से राज्य को कमजोर किया है सामाजिक संस्थाओं को कमजोर किया है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर उनके दुःख सुख के साथी बने। जनता से जुड़ाव और जनता का विकास ही हमारी पार्टी का उद्देश्य है।
आप सभी कार्यकर्ता हमारी सबसे मूल्यवान पूंजी हैं। युवाओं का पार्टी में शामिल होना यह साफ संदेश है कि राज्य के युवा मौजूदा सरकार से खुश नहीं है और वो सकारात्मक बदलाव चाहते हैं इसके भारी संख्या में युवा हमारी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं।
जिस तरह अब लोहरदगा से राजधानी एक्सप्रेस गुजरती है उसी रफ्तार में हम सभी को मिलकर काम करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी, नीरू शांति भगत, लोहरदगा जिला अध्यक्ष अनिता साहू आदि मौजूद रहें।
लव कुश जयंती समारोह में शामिल हुए सुदेश कुमार महतो
लव कुश महासभा लोहरदगा द्वारा आयोजित लव कुश जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई।
यह यात्रा बरहीडीपा से शुरु होकर बरवाटोली, मिशन चौक, पावरगंज होते हुए नगर भवन में समाप्त हुआ। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुदेश महतो ने शहर के कई समाजसेवियों, रक्तदाताओं और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *