हमें भारत के लिए अपने बलिदानों एवं प्रतिबद्धता पर गर्व है : अविनाश पांडे

0
भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं बल्कि पसीने से लिखा गया है: राजेश ठाकुर
RANCHI: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर देशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आज 07 सितंबर 2023 को झारखंड में भी राज्य के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली गई।
और सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया। इस कडी में राज्य के राजधानी रांची में शहीद स्थल से संध्या 05 बजे भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
जो अलबर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, लालपुर चौक, होते हुए बिरसा समाधि स्थल, कोकर तक पहुंची, इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाते रहे।
 बिरसा समाधि स्थल पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 इसके उपरांत बिरसा समाधि स्थल के समक्ष ही एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एकता और प्रेम की दिशा में उठाये गये करोड़ों कदम देश की बेहतर कल की नींव बन गई।
और यह नफरत मिटाने और भारत को एक होने तक जारी रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा एक जनआंदोलन है। इसका इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है।
 आज यात्रा के एक साल पूरे होने पर मैं आप सबों को बधाई देता हूं। यह यात्रा आर्थिक असमानताओं, महंगाई, बेरोजगारी, समाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए की गई थी।
राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा जहां भी गई, जिस राज्य से गुजरी, लोगों का दिल जीत लिया। भाजपा को सत्ता बाहर करने उल्टी गिनती शुरू कर दी।
 उन्होंने कहा कि हमें भारत के लिए अपने बलिदानों एवं प्रतिबद्धता पर गर्व है। भारत जोड़ो यात्रा हर भारतीय तब तक प्रभावित करेंगी जब तक नफरत खत्म नहीं होती है और बेजुबानों को आवाज नहीं मिल जाती, यह यात्रा जारी रहेगी।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने जिस मकसद से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।
उसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। भाजपा जितनी भी नफरत फैलाने की कोशिश करें हम मोहब्बत से उसका सामना करेंगे।
देश के अंदर  विघटनकारीशक्तियां सक्रिय हो गई थी। ऐसे में राहुला गांधी जी ने जिम्मेवारी ली और मोहब्बत का पैगाम को लेकर लंबी पदयात्रा की।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं बिल्की पसीने से लिखा गया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विदेशों के युनिर्वसिटी में भारत जोड़ो यात्रा पर पीएचडी किया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है और वर्तमान केंद्र सरकार देश के संविधान को तोड़ मरोड़ कर अपने हिसाब से इस्तेमाल करके उसे नष्ट करने की साजिश कर रही है।
जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सभी कांग्रेसजनों को एक होने की आवश्यकता है और देश में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकना है।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह परिणाम है कि युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या किसान, सभी लोगों का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
अब देश व राज्य की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का संविधान और लोकतंत्र बच सकता है। नफरत खतम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में बेतहाशा बेरोजगारी, कालाबाजारी, गैस डीजल पेट्रोल, खाद्य की आसमान छूती कीमतों से जनता बेहाल हो चुकी है।
सभा को संबोधित करने वालों में विधायक राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, गुंजन सिंह, अभिजीत सिंह शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शहजादा अनवर,  उपाध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, अजय दूबे, महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, शिव कुमार भगत,
 जवाहर लाल महत्था, , अजय नाथ शाहदेव, सुरेन्द्र सिंह, कृषि विपणन अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी,  अशोक चौधरी, आभा सिन्हा, अमरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, कमल ठाकुर, गजेन्द्र सिंह, केदार पासवान,
नेली नाथन, चंचल चटर्जी, शमशेर आलम, अभिलाष साहु, शशिभूषण राय,  धजनंय सिंह, सतीश केडिया, नरेश वर्मा, शकील अख्तर अंसारी,  रमाकांत आनंद, बेलेस तिर्की, सुन्दरी तिर्की, इन्दिरा तुरी, शहबाज अहमद, उज्ज्वल तिवारी, राजीव नारायण प्रसाद, पप्पु अजहर, अजय सिंह, गुलाम रब्बानी,
 दिलिप सिंह, राजू राम, जगरनाथ साहु, दीपिक ओझा,  अख्तर अली, वारिश कुरैशी, फिरोज आलम, गौरव सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, संजय कुमार, विकास यादव, सुषमा हेम्ब्रम, नीतू पासवान, अनिता सिन्हा आदि सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *