बूथ जीतो , चुनाव जीतो: कर्मवीर सिंह

0
प्रदेश संगठन महामंत्री ने डुमरी उपचुनाव में ससारखो मंडल में शक्ति केंद्र की बैठक की कहा…
मतदान का केंद्र बिंदु बूथ ही होता है
 RANCHI:भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी डुमरी उपचुनाव  में सांगठनिक व्यवस्था को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक दी है।
आज उन्होंने सरसाखो मंडल के बेहरासुइया शक्ति केंद्र की बैठक की।
उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान का केंद्र बिंदु बूथ ही होता है।
कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने अपने बूथों पर प्रत्याशी को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होना है।
कहा कि हम बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र को कभी नहीं भूलें।
कहा कि चुनाव के दिन बूथ के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की ही चिंता करनी चाहिए। हम अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का संकल्प लें।
बैठक में सिमरिया विधायक किशुन दास,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *