25 एवं 26 अगस्त को सभी बूथों पर” वोटर चेतना महाअभियान” चलायेगी रांची महानगर जिला भाजपा

0

लोकतंत्र में जनता मालिक होती है: सीपी सिंह

RANCHI: रांची महानगर जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ एवं विधायक सी पी सिंह ने आम लोगों से बूथ स्तर पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित फार्म भरकर बूथों पर जमा करने की अपील की है।

लोकतंत्र के सबसे बड़े अभियान में जनता की भागीदारी के लिए मतदाता सूची में स्थानीय बूथ पर नाम होना आवश्यक होता है।

जो नये वोटर अभी 18 वर्ष के हो रहे हैं उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के जिला प्रशासन के साथ साथ पार्टी ने भी कमर कस लिया है।

उपरोक्त बातें रांची महानगर जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मतदाताओं की कई प्रकार की शिकायतें आती है निमित्त पार्टी ने वोटर चेतना महा- अभियान के तहत 25 एवं 26 अगस्त को बूथ स्तर पर नए वोटरों के नाम जोड़ने एवं अन्य त्रुटियों से संबंधित फार्म भरकर जमा करवाये जायेंगे।

जिससे आने वाले 2024 के चुनाव में अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके एवं मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

श्री सेठ ने कहा कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर आम जनता को सहयोग के लिए मुस्तैद रहेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और जनता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बूथों पर बीएलओ-1 होते हैं और हमारे कार्यकर्ता जो बूथों पर सहयोग करते हैं उन्हें बीएलओ -2 कहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में नये मतदाता तैयार हो रहे हैं और भारत को विकसित देश बनाने में इन युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन जिला प्रशासन एवं पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर नये मतदाता एवं अन्य त्रुटियों को दूर कराने में बूथों पर आम लोगों को सहयोग करेंगे।

श्री सिंह ने मीडिया कर्मियों से भी इस महाअभियान में सहयोग करने की अपील की।

प्रेस वार्ता में महानगर महामंत्री वरुण साहु, बलराम सिंह एवं प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *