झारखंड में हो रही प्लास्टिक सर्जरी सेवा देश में उपलब्ध हर तरह के सेवा के समतुल्य: डॉ अरविंद प्रकाश

0

 

फरवरी 2024 में होने वाले नेशनल बर्न एसोसिएशन के नेशनल कांफ्रेंस की तैयारी पर चर्चा

RANCHI: आर पी एस अस्प्ताल (पूर्व का बरियातु नर्सिंग होम रांची) में झारखण्ड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन की बैठक डा. अरविंद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में डा अरविंद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में हो रही प्लास्टिक सर्जरी सेवा देश में उपलब्ध हर तरह के सेवा के समतुल्य है। हम हर वो कार्य करने मे आज हमारा राज्य समर्थ है।

वैश्विक प्लास्टिक सर्जरी की स्थिति से भी अवगत कराया गया
आज की बैठक में फरवरी 2024 में होने वाले नेशनल बर्न एसोसिएशन के नेशनल कांफ्रेंस की तैयारी प्रगति से सबों को अवगत कराया गया। यह कान्फ्रेंस जेसीए स्टेडियम, धुर्वा में आयोजित किया जायेगा।
आज की बैठक में डा अजय कुमार सिंह, डा अरविंद प्रकाश, डा अनन्त सिन्हा, डा पंकज कुमार, डॉ विक्रांत रंजन, डा राज कुमार पाठक,, डा तनमय सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *