देश आजाद भारत में परिवारवाद से मुक्ति की लड़ाई लड़ रहा: बाबूलाल मरांडी

0

अमृतकाल में भारत बनेगा विश्वगुरु

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान, हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,प्रदीप सिन्हा,अमित सिंह,सरोज सिंह,अविनेश सिंह,आरती सिंह,प्रेम मित्तल,योगेंद्र प्रताप सिंह,रंजित चंद्रवंशी,तारिक इमरान, पंकज सिन्हा,

मृत्युंजय शर्मा,अरविंद सिंह,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,कमाल खान, गुरविंदर सिंह सेठी, सोना खान,रवि भट्ट,अमिता भाटिया,पवन साहू, आरती कुजूर,अनवर हयात,अमरदीप यादव, सीमा शर्मा,राजश्री जयंती,शोभा यादव,लक्ष्मी कुमारी, सीमा सिंह,मंजुलता दुबे, केके गुप्ता,

वरुण साहू,सुधीर श्रीवास्तव,प्रमोद मिश्रा,अरुण झा,राजीव रंजन मिश्र,सुनील साहू, सांवरमल अग्रवाल, नीरज सिंह, नीरज पासवान, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने समस्त झारखंड वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद से मुक्ति की लड़ाई आजाद भारत में चल रही जिससे निजात दिलाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

श्री मरांडी ने कहा कि भारत के अमृत काल में भारत विश्वगुरु बनेगा। युवा भारत की 21वीं सदी भारत की सदी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *