भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की निकाली बाइक रैली 

0
RANCHI: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली निकाला गया।
 इस बाइक रैली अभियान की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजुर् जी के नेतृत्व में किया गया।
देश का यह गर्व और एकता का महापर्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा हर घर में तिरंगा लगाना अभियान में प्रदेश और महानगर की महिलाएं शामिल हुई।
सभी बहनों ने अपनी स्कूटी और बाइक में तिरंगा लगाकर जिला स्कूल से कचहरी होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।
श्रीमती आरती कुजूर जी ने पूरे प्रदेश वासियों को यह संदेश दिया कि सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाए और हर भाजपा महिला कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को आगे बढ़ाएगी।
और हर घर में तिरंगा अभियान चलाएगी। इस बाइक रैली में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ,महामंत्री मंजू लता दुबे ,डॉक्टर सीमा सिंह, मंत्री रेणु तिर्की ,
मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी ,सोनी हेंब्रम ,सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो,प्रवक्ता सुचित सिंह
,प्रमंडलीय पदाधिकारी अर्चना सिंह, कार्यसमिति सदस्य माया सिंह सिसोदिया, अमित भाटिया,कुमुद झा ,लक्ष्मी कुमारी,पुनीता राय तथा महानगर अध्यक्ष अनीता वर्मा,
रांची ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जी नीतू सिंह सुमन सिंह पायल सोनी रीता छेत्री रेणुका पासवान बीना मिश्रा अनीता गुप्ता इत्यादि सैकड़ो की संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *