संकल्प की सिद्धि में तन मन से जुट जाएं कार्यकर्ता: डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई

0
भाजपा राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति: बाबूलाल मरांडी
RANCHI: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आज 10बजे पूर्वाह्न नई दिल्ली से रांची पहुंचे।
एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता सहित महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया।
प्रदेश कार्यालय में उन्होंने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात की  एवम प्रदेश में एन डी ए की मजबूती और डुमरी उपचुनाव के संबंध में चर्चा की।
प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ वाजपेई का अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष की आगामी संकल्प यात्रा से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए श्री वाजपेई ने कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य में परिवर्तन लाने की यात्रा है।
यह राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की यात्रा है।
कहा कि पूरी पार्टी प्रदेश को अराजकता इस मुक्ति दिलाने केलिए प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संकल्पित है।
हम सभी कार्यकर्ताओं को इस संकल्प को सिद्धि में बदलने केलिए कमर कसने की आवश्यकता है। हमें संकल्प की  सिद्धि को सुनिश्चित करना है।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने  कहा कि भाजपा राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता की आवाज भाजपा है।
उन्होंने संकल्प यात्रा के गांव गांव घर घर की सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।  कहा कि आज हर घर राज्य सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहता है।
प्रदेश  संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्य को कुशासन से मुक्ति दिलाना यह भाजपा की प्राथमिकता है।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा राज्य में परिवर्तन का ज्वार खड़ा करेगी।
जनता भाजपा की अगुवाई में परिवर्तन की बाट जोह रही है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *