कांग्रेस पार्टी जल जंगल और जमीन को बचाने की पक्षधर: राहुल गांधी

0

RANCHI: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पुनः गोविंदपुर मोड़, धनबाद से प्रारंभ हुई।

जो बिरसा मुंडा चौक बैंक मोड़,धनबाद, जोधाडीह मोड़, राजेंद्र नगर, बोकारो स्टील सिटी,जैना मोड़ बोकारो स्टील सिटी,गोला होते हुए रामगढ़ पहुंची।

अपनी न्याय यात्रा के क्रम में विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल जंगल और जमीन को बचाने की पक्षधर है।

ओरिजिन उपक्रमों से आदिवासियों,दलितों और ओबीसी समुदाय को सबसे ज्यादा रोजगार मिला करता था आज उपक्रमों को केंद्र सरकार द्वारा बेचा जा रहा है।

और जो बच गए हैं उन्हें बेचने की कोशिश की जा रही है।

देश में बेरोजगारी इतनी चरम पर है जो पिछले 45 वर्षों में कभी नहीं रही फिर भी अंधी बहरी केंद्र सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है।

और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता अब भी नहीं चेती तो हो सकता है की अगली बार तानाशाह सरकार हमें मतदान करने का भी मौका ना दे,

मोदी देश के युवाओं को बेरोजगार रखकर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,जय राम रमेश, राजेश ठाकुर, के राजू, कन्हैया कुमार, चेतन चौहान, काजी निजामुद्दीन, ज्योति सिंह,

अमूल्य नीरज खलको,राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, मानस सिन्हा, जयशंकर पाठक, गजेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, मोहम्मद तौसीफ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राहुल गांधी की आमसभा राजधानी रांची 5 को

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में तीन दिन से लगातार जनता का जनसैलाब उमड़ रही है पाकुड़ से शुरू हुई।

यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई कल 5 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि यात्रा बूटी मोड बरियातू हरमू होते हुए शाहिद मैदान पहुंचेगी।

उसके उपरांत एक जनसभा का आयोजन किया गया है जिसको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष न्याय योद्धा राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

इस जनसभा में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अग्रणीय मोर्चा के अधिकारी और आम जनता की सहभागिता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *