चैती छठ पर्व तथा आगामी रामनवमी को देखते हुए नगर-निगम प्रशासक ने किया विशेष क्षेत्र का भ्रमण

0

RANCHI: चैती छठ पर्व के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान विभिन्न छठ घाटों पर चलाया जा रहा है।

इस संदर्भ में आज प्रशासक अमीत कुमार, भा०प्र०से० के द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न जलाशयों के तट पर अवस्थित छठ घाटों पर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस क्रम में उनके द्वारा मुख्य रूप से कांके डैम, तेतर टोली तालाब, रिम्स तालाब, बनस तालाब इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

मौके पर प्रशासक ने कहा कि चैती छठ पर्व के दौरान एक साफ़ और स्वच्छ वातावरण में श्रद्धालु पूजा करे तथा सम्पूर्ण निगम क्षेत्र कूड़ा मुक्त रहे, यह रांची नगर निगम की प्राथमिकता है। साफ़-सफ़ाई की दृष्टिकोण से उन्होंने सभी चिन्हित छठ घाटों तथा उसके सभी संपर्क पथों पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाने का निदेश दिया।

उन्होंने सभी घाटों में फैली गंदगी की सफाई, ग्रास कटिंग, झाड़ू, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव (तालाब के चारों तरफ) एवं तालाबों के संपर्क पथों पर एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

साथ ही सभी छठ घाटों में पर्याप्त विद्युत/लाइट्स की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

इसके अलावा कांके डैम के निरीक्षण क्रम में उन्होंने जलकुंभी की सफाई के कार्य में तीव्रता लाने का भी निदेश दिया।

साथ ही उनके द्वारा विभिन्न तालाबों के रोप लाइट से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्होंने तालाबों के चारों ओर आकर्षक तरीके से लाइट्स को व्यवस्थित करने का निदेश दिया।

प्रशासक ने आम नागरिकों से अपील की है कि चैती छठ पर्व के दौरान Say No To Plastic के थीम को ध्यान में रखकर छठ का त्योहार मनाए।

तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से हटकर, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को अपनाए।

आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए निगम के द्वारा सभी पूजा स्थलों ,मुख्य मन्दिरों एवं विभिन्न क्षेत्रों मे विशेष सफाई के लिए पिछले कई दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस संदर्भ में आज प्रशासक अमीत कुमार, भा०प्र०से० के द्वारा तपोवन मंदिर तथा उसके आस-पास की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस क्रम में उन्होंने मंदिर के आस-पास तथा सभी संपर्क पथों पर विशेष सफाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा लगाये गये स्टॉल्स में निःशुल्क जलापूर्ति की व्यवस्था, निर्धारित स्थलो पर वाटर टैंकर तथा चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा शोभायात्रा के सभी मार्गो में आवश्यकतानुसार लाईट की व्यवस्था करने का भी निदेश दिया।

इस मौके पर अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक प्रशासक सूरज प्रकाश, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

चैती छठ पर्व तथा रामनवमी के दौरान किसी भी समस्या या निगम स्तर से किए जा रहे व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस होने पर निगम के कंट्रोल रूम ( दूरभाष संख्या 0651-2200011 या 9431104429) में अपना शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *