डीपीएस रांची के छात्र किस्लय को मिला निशांत कुमार मेमोरियल अवार्ड

0

RIMS एनाटोमी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. कृष्णा कुमार सिंह ने 2022 में अपने पुत्र की याद में यह पुरस्कार स्थापित किया था

RANCHI:  “The Nishant Kumar Memorial Award” इस वर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के छात्र किस्लय को प्राप्त हुआ है।

निशांत कुमार मेमोरियल अवार्ड प्रति वर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र को दिया जाता है जो IIT JEE Advanced परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हैं।

डीपीएस रांची के प्राचार्य राम सिंह की मौजूदगी में किस्लय को स्मृति चिन्ह और  30,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
यह पुरस्कार निशांत कुमार की प्रिय याद में दिया जाता है।

RIMS एनाटोमी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. कृष्णा कुमार सिंह ने 2022 में अपने पुत्र की याद में यह पुरस्कार स्थापित किया था।

निशांत यूनिवर्सिटी ऑफ उर्बाना चैम्पेन (UIUC), से cryptography में PhD कर रहे थे। वह माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च परिवार का हिस्सा थे और 2021 में हीडेलबर्ग लॉरिएट फोरम में भी उन्हें आमंत्रित किया गया था।

निशांत 13 वर्षों तक DPS रांची का हिस्सा रहे और फिर अपने अध्ययन को IIT दिल्ली से computer science में जारी रखा। अप्रैल 2022 में वह अपने प्रियजनों को छोड़ कर चले गए लेकिन वह हमेशा अपने परिवार के लिए एक शक्ति बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *