जनजातियों का जितना नुकसान हेमंत सरकार ने किया उतना किसी और ने नहीं : जेपी नड्डा

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का आज हरमू मैदान,रांची में हुआ भव्य समापन कार्यक्रम

अत्याचारी और भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया शंखनाद

अमृत कलश यात्रा का हुआ समापन,263 प्रखंडों एवम 49नगर निकाय से पहुंचा 312 सम्मान अमृत कलश

 RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रांची के हरमू मैदान में संकल्प यात्रा के समापन समारोह में झारखंड की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्टाचार से युक्त हो, अनाचार से युक्त हो, उस सरकार को हम नहीं रहने देंगे। ये संकल्प लेकर हमें चलना होगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनजातियों के नाम पर वोट मांगा और जनजातियों का जितना नुकसान इन्होंने किया उतना किसी और ने नहीं किया।

वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली, ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।

श्री नड्डा ने कहा कि कभी आप लोगों ने देखा कि कोई मुख्यमंत्री खुद के नाम पर जमीन का टेंडर निकलवाता है , कभी किसी ने देखा कि कोई जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम ही बदल देता है परंतु झारखंड में ऐसा हुआ है और मैं खुलेआम मंच से आरोप लगा रहा हूं।

किसी में ताकत है तो इस बात को गलत साबित करके दिखाएं। ऐसे ऐसे घोटाले झारखंड में हुए हैं। यह एक ऐसी सरकार है जहां न महिलाओं का सम्मान है।

यह सरकार केवल आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जहां सीएम के पीछे ईडी पड़ी हुई है और सीएम भागे भागे फिर रहे हैं और तारीख पर तारीख मांग रहे हैं।

यह ऐसी सरकार है जहां शराब, लैंड और सैंड माफिया दन दना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण चरम पर है। मंदिर और मूर्तियां टूट रही है परंतु कोई एक्शन नहीं होता। महादेव की बारात को रोकी जा रही है पुलिस मूक दर्शक है।

झारखंड की क्या स्थिति हो गई है जब मुंडा, बाबूलाल और रघुवर का राज था तब नक्सली पर काबू था आज नक्सली आतंक मचा रहे हैं घटनाएं बढ़ी है।

 

कहने वाले कुछ भी कहें परंतु झारखंड के साथ भाजपा और अटल जी सदैव याद किए जाएंगे। यही नहीं, झारखंड की संस्कृति, कल्चर, कार्य संस्कृत को संरक्षित करने का काम, उसको गौरव का स्थान देने का काम सिर्फ बीजेपी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार तो जनता के माध्यम से इस बार चली ही जायेगी परंतु लोगों को बताना होगा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं, लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं, झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं।

लेकिन जब झामुमो कांग्रेस के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं। कुर्सी गर्म करके तिजोरी गर्म करने के लिए बैठते हैं। भाजपा और अन्य दलों में यही अंतर है।

श्री नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने झारखंड को मुख्य धारा में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2014 में जहां 2402 किलोमीटर एन एच सड़क थी। 2022 में 7791 किलोमीटर की नेशनल हाईवे सड़क बनी।

बीजेपी के सांसद को आपने यहां से भेजा उन्होंने झारखंड की पूरी चिंता की। 103 किलोमीटर की एनएच 33 का उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया।

मैंने अपने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में 1100 करोड़ की लागत से देवघर का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बनाकर दिया।

4 साल के अंदर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हुआ प्रधानमंत्री जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं।

कहने का मतलब है कि जो काम झारखंड सरकार के हाथ पड़ा उसका बंटाधार हो गया और जो काम मोदी जी के हाथ लगा उसमें चमक आ गई।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, जसीडीह बाईपास का न्यू लाइन का काम, गोड्डा में कोच मेंटेनेंस का डिपो, गढ़वा, महुरिया में रेलवे ट्रैक को डबल किया जा रहा है।

एक लाख करोड रुपए सिर्फ रोड कंस्ट्रक्शन पर खर्च हो रहा है। पीएम आवास में पैसा केंद्र ने दिया परंतु झारखंड में उसका काम धीमा है गरीब कल्याण योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मैंने दोनों सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख दिया है।

पीएम आवास, इज्जत घर का पैसा अगर आप चाहते हैं खर्च हो तो झारखंड में कमल खिलाना होगा और इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। काम करने वाले और भ्रष्टाचार करने वाले नेता की तासीर अलग-अलग होती है।

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और नेत्रियों की आदत है कि चुनाव आता है, तो राजनीतिक टूर पर निकल जाते हैं। अभी अभी कांग्रेस की नेत्री राजस्थान गई हैं, कल कहीं और जाएंगी।

उन्होंने संकल्प यात्रा के लिए बाबूलाल मरांडी, उनकी पूरी टीम, कार्यकर्ताओं और आम जनता को दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा ने सही समय पर संकल्प यात्रा निकाल कर जनता को जागृत करने का काम किया है। इसके पूर्व श्री नड्डा ने भगवान बिरसा की पवित्र भूमि पर आयोजित यात्रा में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया और उन्होंने झारखंड के सभी महापुरुषों को नमन किया।

हेमंत सोरेन लुटेरों को दे रहे हैं संरक्षण: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 4 साल से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है। 4 वर्षों में से विकास ठप्प है।

हेमंत सरकार कमाने में लगी हुई है। झारखंड में जो भी विकास का काम दिख रहा है वह भाजपा सरकार की देन है। देश में बीजेपी की सरकार बनी तो अलग झारखंड बना। राज्य बनने के बाद विकास का काम प्रारंभ हुआ।

इस प्रदेश में गांव तक सड़क, बिजली, पुल पुलिया का निर्माण हुआ। कांग्रेस ने 50 55 वर्षों तक राज किया परंतु गांव की सुधि नहीं ली। ना ही राज्य अलग किया। पहले वाजपेई जी और मोदी जी के नेतृत्व में काम हो रहा है।

श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने कई घोषणा की। 5 लाख युवाओं को रोजगार देने, रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की। यह घोषणा केवल चुनावी मंचों से नहीं किया बल्कि विधानसभा से किया लेकिन कोई भी काम पूरा नहीं हुआ। हेमंत सोरेन सरकार के रहते प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। यह लोग सिर्फ अपना, अपने परिवार का विकास करते हैं। पैसे की राजनीति करते हैं।

 

श्री मरांडी ने कहा कि आज का कार्यक्रम दो प्रकार का समरूप है। यह संकल्प यात्रा की समापन है साथ ही अमृत कलश यात्रा लेकर कल यहां लोग दिल्ली प्रस्थान करेंगे। दिल्ली में 31 तारीख को भव्य कार्यक्रम तय है। यहां पूरे देश के लोग एकत्रित होंगे। झारखंड के गांव गांव से जो मिट्टी आई है प्रदेश की ओर से एक प्रकार से उक्त कार्यक्रम का भी समारूप है। इस प्रकार यह दो कार्यक्रम का समारूप है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, इसी संकल्प को पूरा करने का फिर से संकल्प लेकर आप सभी को यहां से जाना है।

सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 17 अगस्त से प्रारंभ संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू किया गया। आज इस यात्रा का जहां समापन हो रहा है वही कल से मेरी माटी, मेरा देश के माध्यम से मिट्टी लेकर लोग दिल्ली पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम का समापन नहीं हो रहा है बल्कि मेरी माटी मेरा देश के माध्यम से यह दिल्ली कूच कर रहा है।

श्री मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम नागरिकों को सताने का काम कर रही है।

संकल्प यात्रा के माध्यम से राज्य के कोने-कोने से संवाद किया गया। वहीं देश को सशक्त बनाने के लिए मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम है।

श्री मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन लेकर हम सभी जाएंगे और इस सरकार को उखाड़। फेंकना है। इस राज्य को बचाना है।

यह राज्य वाजपेई जी के द्वारा दिया गया है। जनता के हक और अधिकार के लिए सजग होकर संघर्ष करेंगे। जब तक इस राज्य सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते हैं तब तक जनता के हक और अधिकार को लेकर हम संघर्ष करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित विनोद शर्मा,प्रणव वर्मा,हेमंत दास,मुनेश्वर साहू, मिस्त्री सोरेन,सूरज चौरसिया,

प्रतुल शाहदेव ,अविनेश कुमार सिंह,प्रेम मित्तल,अशोक बड़ाइक,विनोद सिंह,बजरंगी यादव, कृष्णा महतो,काजल प्रधान,सीताराम रवि,वरुण साहू,बलराम सिंह,प्रीतम साहू,नरेंद्र सिंह,शामिल हैं।

एयरपोर्ट पर विदा करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित दीपक बंका,योगेंद्र प्रताप सिंह,अनवर हयात,मृत्युंजय शर्मा,सत्यनारायण सिंह,इंद्रजीत महतो,शीतल ओहदार,हरिमोहन महतो,सखीचंद महतो,दानी सिंह महतो,सपन कुमार महतो,रामपदो,महतो,कपिलदेव महतो,थानेश्वर महतो,खुदीराम महतो,सुनीता सिंह शामिल हैं।

मंच के पास स्वागत करने वालों में शिवपूजन पाठक,राहुल अवस्थी,तारिक इमरान रविंद्र गुप्ता,राजीव रंजन मिश्र,वसंत दास, जीतेंद्र वर्मा,नीरज सिंह,राकेश सिंह,रोशन शर्मा,प्रभुदयाल बड़ाइक,हर्षवर्धन सिंह,धीरज महतो, मुनी देवी,नेहा सिंह,उमेश यादव,सुजीत शर्मा, सूर्यप्रताप,आनंद कुमार, निलेश सिंह,ओमप्रकाश पांडेय,विनोद महतो,पप्पू वर्मा,विष्णुपद महतो,आलोक दास, धीरेंद्र राम महतो,अजीत महतो,रामनाथ महतो,सुदीप महतो,दिलीप मेहता,राजेंद्र महतो,अशोक मुंडा,राकेश केसरी,रूपेश महतो,देवेंद्र सिंह,शैलेंद्र शर्मा शामिल हैं।

स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।

मंच पर प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश,

उपाध्यक्ष एवम सचेतक जेपी पटेल,सांसद सुनील शर्मा,संजय सेठ, बीडी राम,सुदर्शन भगत,सुनील सोरेन,गंगोत्री कुजूर ,नीलकंठ सिंह मुंडा,अपर्णा सेन गुप्ता,

महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,यदुनाथ पांडेय,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,अनंत ओझा,रणधीर सिंह,राज सिन्हा,रामचंद्र चंद्रवंशी,आलोक चौरसिया,शशिभूषण मेहता,समरी लाल,अमित मंडल,ढुल्लू महतो,किशुन दास,नारायण दास, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, पुष्पा देवी पवन साहू ,रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नगाड़ा एवम अंगवस्त्र देकर किया।

ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते मैदान में पहुंचे कार्यकर्ता। छः विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके,खिजरी,तमाड़,मांडर के विभिन्न मंडलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *