हेमंत सोरेन के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं: बाबूलाल मरांडी

0

भाजपा संथाल परगना की सभी तीन लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कराएगी

DUMKA: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज पार्टी द्वारा आयोजित दुमका से लिट्टीपाड़ा तक मोटर साईकिल आदिवासी अधिकार रैली में भाग लिया।
आज सैकड़ों की संख्या में आदिवासी युवा मोटर साईकिल रैली में शामिल हुए। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा करके श्री मरांडी का स्वागत किया।

रैली को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जल , जंगल, जमीन की लूट मची है। राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार है। पुलिस वसूली में लगी है।दलाल,बिचौलिए ,अपराधी बेखौफ हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य दिया। राज्य का विकास भी भाजपा ने किया और आगे भी करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए। आज मोदी मंत्रीमंडल 8केंद्रीय मंत्री जनजाति समाज से हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा संथाल परगना की सभी लोकसभा और विधानसभा सीट को जीतेगी। भाजपा का संथाल की जनता में मजबूत जनाधार है।आज भी तीन में से दो लोकसभा सीट भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर भाजपा ने कई बार जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि मोटर साईकिल रैली में आदिवासी समाज का उत्साह यह साबित करता है कि जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *