प्रधानमंत्री के दिल में बसता है झारखंड: बाबूलाल मरांडी

0

नरेंद्र मोदी जी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं,मोदी जी से दुनियां प्रेम करती है

RANCHI : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।


बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,अन्नपूर्णा देवी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,राष्ट्रीय मंत्री एवम निवर्तमान महापौर आशा लकड़ा,सांसद सुदर्शन भगत,अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,संजय सेठ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,

बालमुकुंद सहाय, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,सुदेश कुमार महतो,समरी लाल शामिल हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण शहीदों की भूमि भगवान बिरसा मुंडा,सिदो कान्हु, तिलका मांझी नीलांबर पीतांबर जतरा टाना भगत बुधु भगत की धरती पर जोहार और अभिनंदन है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के दिल में झारखंड बसता है। बिरसा जयंती,राज्य स्थापना दिवस,और जनजाति गौरव दिवस की खुशियों में शामिल होकर प्रधानमंत्री ने झारखंड का गौरव बढ़ाया,जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री के इस स्नेह और प्रेम को कभी नहीं भूलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति समाज के सम्मान एवम उनकी समृद्धि केलिए संकल्पित है। हजारों करोड़ की योजनाओं से जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने केलिए मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *