धरती आबा वीर बिरसा मुण्डा की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी

0

RANCHI: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा वीर बिरसा मुण्डा की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुण्डा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे।

जिन्होंने झारखण्ड के लोगों, आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए एक सशक्त आन्दोलन चलाया था।

वीर बिरसा ने आन्दोलन के दौरान कम संसाधन में अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लोहा लिया और औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आहवान किया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने वीर विरसा मुण्डा की जीवनी व उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन हम झारखंडवासियो कें लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस हैं, क्योेंकि जिस झारखंड राज्य के हम निवासी हैं, ये उन्हीं के बलिदानों का परिणाम है,

भगवान बिरसा ने एक सपना देखा था, कि झारखंडवासियों का समाज षोशणमुक्त हो, आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ हो। यह बहुत बड़ी बात है कि जिस खुषहाल राज्य का सपना बिरसा मुण्डा ने देखा था और जिसके लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री संजय लाल पासवान,  अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, मदन मोहन शर्मा, शिव कुमार भगत, डॉ राकेश किरण महतो, नेली नाथन, सुरेन राम, जगदीश साहु, निरंजन पासवान,

प्रभात कुमार, वारिश कुरैशी तनवीर खान, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, अख्तर अली, राजीव प्रकाश चौधरी, वेद प्रकाश तिवारी, अजय सिंह, प्रदीप कुमार, उमर खान, विनोद खलखो, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *