डॉ.हाजरा को मिला वर्ल्ड क्लास एक्यूपंक्चर स्पाईन स्पेशलिस्ट अवार्ड 2023

0

रांची हवाई अड्डे में डा. हाजरा का भव्य स्वागत

RANCHI: रांची के सुप्रसिद्ध एक्यूपंक्चर एंड स्पाईन विशेषज्ञ झारखंड रत्न डॉ.राजेंद्र कुमार हाजरा को भारतीय राजनेता उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह,फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा,अभिनेता अरबाज,मिस वेनेजुएला की उपस्थिति मे वर्ल्ड क्लास एक्यूपंक्चर स्पाईन स्पेशलिस्ट 2023 अवार्ड 13 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के हॉलीडे इन सभागार मे प्रदान किया गया।

ज्ञात हो डॉक्टर हाजरा स्पाईन एक्यूपंक्चर क्लिनिक,ओल्ड ए.जी. कॉलोनी,कडरू,रांची,झारखंड के संचालक है वे अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए है।

साथ ही छात्र क्लब चिकित्सक मंच के वरीय संरक्षक भी है।डॉ.हाजरा के रांची आगमन पर आज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा,रांची मे छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता मे गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया गया।

और खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)के डॉ. नंदकिशोर कुमार शर्मा,डॉ.बी.के.सिंह,राजकिशोर राणा,संतोष कुमार,अशोक कुमार राणा,कृष्णा शर्मा,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *