कांग्रेस पार्टी सदैव से ही महिला सशक्तिकरण और महिला बिल को संसद से पारित किये जाने की पक्षधर रही : स्मिता बेहरा

0

RANCHI: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज  कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी स्मिता बेहरा ने संबोधित की।

मौके पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष गुंजन सिंह, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, सुन्दरी तिर्की, बॉबी भगत, नीतू देवी, निलम सहाय, पुजा कुमारी व अन्य महिला पदाधिकारी शामिल थीं।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी स्मिता बेहरा जी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से ही महिला सशक्तिकरण और महिला बिल को संसद से पारित किये जाने की पक्षधर रही है।

आसन्न चुनावों को देखते हुए महिला बिल पारित कराने की याद भारतीय जनता पार्टी को आ गई।

महिलाओं को अगर अधिकार और भागीदारी दिलाने की मंशा भारतीय जनता पार्टी को होती तो 2010 में राज्यसभा से पारित बिल को ही लोकसभा में लेकर भाजपा को जाना चाहिए।

सब कुछ जानते समझते हुए बल्कि हम यह कह सकते हैं कि चुनावी फायदे के मद्देनजर इस बिल को लाया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग है कि यह बिल अविलंब अमल में लाया जाए साथ ही साथ जातिय जनगणना कराकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने भी महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं के लिए आरक्षित प्रस्तावित 33 प्रतिशत सीटों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग की है।

झारखंड प्रदेश महिला कंाग्रेस कमिटी अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए महिला कांग्रेस 30 सितंबर को रांची में महिला मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

यह सम्मेलन राँची की डिबडीह सेलिब्रेशन हॉल में पूर्वाह्न ११ बजे ३ बजे तक आयोजित की गई है, जिसमे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की मुख्य रूप मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय सचिव सह विधायक दीपिका पांडे ने कहा की महिला आरक्षण जैसे मुद्दों के जरिए केंद्र की सरकार फिर से जुमलेबाजी कर रही है जिसको देखते हुए सम्मेलन के ज़रिए कांग्रेस महिलाओं को केंद्र सरकार की हकीकत से अवगत करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *