साल 2021 में फिल्म ”जी ले जरा” को प्रियंका ने इस कारण ठुकरा दिया था

0

मुंबई । एक्ट्रेस ‎प्रियंका चोपड़ा को साल 2021 में अनाउंस हुई मोस्ट अवेडेट फिल्म जी ले जरा की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई तो उन्होंने इस ‎फिल्म को ठुकरा ‎दिया था। हालां‎कि इस ‎फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, ले‎किन फिर 2023 में एक खबर आई, जिसने फैंस को निराश कर दिया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को डेट इश्यू की वजह से टाल दिया गया है। फरहान अख्तर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी थी। मगर अब वजह कुछ और ही सामने आ रही है। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, इसलिए मूवी टाली गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म टलने की वजह प्रियंका चोपड़ा हैं। उन्हें जी ले जरा की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आने वाली थी और लगे हाथ फिल्म भी साइन करने वाली थी, लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंसेस की वजह से बात नहीं बनी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के इनकार करने के बाद अब फरहान अख्तर को अपनी फिल्म को बनाने में और समय लगने वाला है। अब वह कहानी को नए ढंग से पेश करेंगे, क्योंकि कहानी थोड़ी पुरानी हो गई है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी देरी हो चुकी है। इसलिए मेकर्स फिल्म की कहानी इंट्रेस्टिंग बनाने पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म को फ्लोर पर आने में दो साल का और वक्त लग सकता है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने कहा था कि हॉलीवुड में अभिनेताओं की हड़ताल की वजह प्रियंका चोपड़ा डेट को लेकर थोड़ा उलझन में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *