शाहरुख खान की मां का कनेक्शन था ,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से

0

शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं बॉलीवुड का आखिरी स्टार हूं।’ कुछ हद तक एक्टर की बात सच भी है। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बॉलीवुड के बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान व एसआरके के नाम से पुकारे जाने वाले शाहरुख खान दो नवंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ था।

शाहरुख 3 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। शाहरुख और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।
शाहरुख को भारत सरकार की ओर से सिनेमा में अभूतपूर्व और अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे कुछ ऐसे किस्से बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

इंदिरा गांधी की बेहद करीबी थीं एक्टर की मां

IMDb पर मौजूद शाहरुख की प्रोफाइल के मुताबिक, उनका असली नाम अब्दुर रहमान ‘शाहरुख’ खान है। उनके पिता का नाम मीर ताज और उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा था। एक्टर के पिता वकील थे, लेकिन वकालत ना चलने की वजह से फर्नीचर बिजनेस, ट्रांसपोर्टेशन, केरोसीन डीलिंग का बिजनेस किया।

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद मीर ताज परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गए और वह दिल्ली में चाय बेचा करते थे। बाद में एक्टर के पिता भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। बाद में वह सरकारी चीफ इंजीनियर हुए। शाहरुख खान की मां हैदराबाद से ताल्लुक रखती थीं। इन्होंने इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। ये अपने जमाने की फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट थीं। लतीफ फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बेहद करीबी थीं। वह इंदिरा गांधी के साथ काम करती थीं।

जब जाना पड़ा जेल

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद एक्टर का परिवार दिल्ली के राजेद्र नगर में किराए के मकान में रहता था। इस समय एक्टर 15 साल के थे। मां-बाप एक केरोसिन एजेंसी चलाया करते थे। एक बार शाहरुख खान को अवैध केरोसिन डीलिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें तुरंत रिहा कर दिया था। इसके बाद एक एक एडिटर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी किंग खान को 1 दिन के लिए जेल जाना पड़ा था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जेल बहुत गंदी थी, जहां यूरिन और मल साफ-साफ देखा जा सकता था।

एक्टर की नेटवर्थ

शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी छिब्बर से शादी की थी। उनके तीन बच्चे आर्यन खान, अबराम और बेटी ,सुहाना खान हैं। शाहरुख खान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। 2021 में शाहरुख की नेटवर्थ 5116 करोड़ रुपए मानी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *