वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय;रोहित शर्मा

0

नई दिल्ली भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के बाद बुधवार को अफगानिस्तान को भी हरा दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा इस जीत के हीरो रहे। रोहित ने 131 रन बनाकर मैच में कुल 8 रिकॉर्ड तोड़े। रोहित ने 63 बॉल पर शतक लगाया, वह वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बने। ये उनका वर्ल्ड कप में 7वां शतक भी रहा, इसी के साथ रोहित सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर भी बने।

 1. वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन का आंकड़ा भी पार लिया। इसके लिए उन्होंने महज 19 पारियां लीं, उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित से पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही एक हजार रन पूरे किए थे।

रोहित सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 20 पारियों में 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी के साथ रोहित के अब वर्ल्ड कप में 1109 रन हो गए हैं।

2. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में 5 छक्के लगाए। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनके अब 19 पारियों में 28 छक्के हो गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 27 छक्के थे।
3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में तीसरा छक्का लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए। उनके नाम अब तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 556 हो गए हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 483 मैचों में 553 छक्के हैं। इस रिकॉर्ड में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर हैं, उनके नाम 476 छक्के हैं।

4. वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 84 बॉल पर 131 रन की पारी खेली। वह वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में भारत के ही खिलाफ 104 रन बनाए थे। तब पॉन्टिंग की उम्र 36 साल 95 दिन थी। जबकि रोहित ने 36 साल 164 दिन की उम्र में शतक लगाया।

5. वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 63 गेंद पर शतक लगा दिया। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। रोहित ने पूर्व कप्तान कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल ने 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *