नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की याद में किया पोस्ट, शेयर ऋषि कपूर को याद किया

0

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से रणबीर को खूब प्यार मिला और उनके कैरेक्टर को पसंद किया गया। नीतू कपूर ने भी बेटे रणबीर के वॉयलेंट लुक की फोटो शेयर करते हुए पति ऋषि कपूर को याद किया है। जानिए अभिनेत्री ने क्या-क्या कहा।

एनिमल पर नीतू कपूर के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली।  संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के खतरनाक लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रोमांटिक से वॉयलेंट बनने वाले रणबीर के कैरेक्टर को ‘एनिमल’ में काफी पसंद किया गया। रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी उनकी तारीफ की और फिल्म को खतरनाक बताया था। अब नीतू कपूर ने इस पर रिएक्शन दिया है।

गैंगस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में एक पिता और बेटे के रिश्ते की कहानी बयां की गई है। एक बेटा (रणबीर), जो अपने पिता (अनिल कपूर) के लिए प्यार के लिए दुनिया से लड़ जाता है। यह फिल्म देखकर नीतू कपूर  इमोशनल हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर  को याद किया

 रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ देख भावुक हुईं नीतू कपूर

2 दिसंबर 2023 को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे रणबीर कपूर का ‘एनिमल’ से एक फोटो शेयर की है। लंबे बाल, काला चश्मा और ब्लू टीशर्ट में रणबीर कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने अपने पति ऋषि कपूर को याद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “काश ऋषि जी यहां होते।” इसके साथ उन्होंने स्टार की इमोजी भी बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *