कुत्ते के बिस्किट नही खाने पर राहुल गांधी ने प्लेट से उठा कार्यकर्ता को दिया, भाजपा नेता का दावा

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को बिस्किट दिया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसा दावा किया है।
अमित मालवीय ने वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट में लिखा ‘अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपने एक कार्यकर्ता को कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वभाविक है।’

हिमंता बिस्व सरमा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘अब शहजादे ने कुत्ते द्वारा खारिज किए बिस्किट एक पार्टी कार्यकर्ता को दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं की ये इतनी इज्जत करते हैं।’ पल्लवी सीटी ने उस दिन को भी याद किया, जब कांग्रेस में रहते हुए हिमंता बिस्वा सरमा को भी राहुल गांधी ने उसी प्लेट में बिस्किट ऑफर किए थे, जिसमें उनका पालतू कुत्ता खाता था। पल्लवी के पोस्ट पर असम सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा गांधी परिवार मुझे वो बिस्किट नहीं खिला सका। मैं एक गौरवशाली असमिया और भारतीय हूं। मैंने बिस्किट खाने से मना कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में है और अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ जाएगी। भाजपा नेताओं द्वारा साझा की जा रही वीडियो भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *