ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं ये 140 करोड़ लोगों का देश, भगवंत मान ने बीजेपी पर बोला हमला

0

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महारैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।

उन्होंने अपने तीखे स्वर में कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है। ये भाजपा वाले क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने शायरी सुनाते हुए कहा कि हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है। भगवंत मान ने कहा कि मैं नमस्कार करता हूं कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन को जो इन्होंने इतने दुख झेले हैं। उन्होंने क्या-क्या नहीं देखा। अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है।

उन्होंने कहा कि जितना देश को लूटना है लूट लो। क्योंकि कोई पैसा मरने के बाद साथ नहीं जाता है। मान ने कहा कि यह लोग चाहते नहीं कि हम लोग एक साथ बैठे। भाजपा वाले झूठ पर झूठ फैला रहे हैं। आने वाले दिनों में यह भाजपा वाले नए नए जुमले लेकर आएंगे। इन पर यकीन मत करना। मान ने कहा कि संसद में मैंने 15 लाख की रकम लिखी तो कलम रुक जाती है।
काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है। इनकी हर बात की जुमला निकली।मान ने कहा कि मुझे यह शक है कि क्या मोदी जी को चाय बनानी आती है क्या। मान ने कहा कि देश बचाने की लड़ाई में हम सब साथ आए हैं और आगे हमें साथ में इन तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *