रिम्स और उन्नति का मार्ग  प्रशस्त करेगा: स्वास्थ्य मंत्री

0

सदर अस्पताल, रिम्स रांची  मे पचास बेड सीसीबी सहित झारखण्ड के सात स्वास्थ्य  परियोजनाओ का प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने किया ऑनलाइन शिलान्यास 

RANCHI: रिम्स  के अकादमिक  ब्लाक के सभागार मे रविवार को आयोजित कार्यक्रम  मे  झारखंड के सात स्वास्थ्य  परियोजनाओ का प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया।

 

सदर अस्पताल, रिम्स रांची मे 50 बेड का सीसीबी( क्रिटिकल केयर ब्लॉक) का भी ऑनलाइन शिलान्यास पीएम  ने किया।

इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद  दिया।

स्वास्थ्य  मंत्री बन्ना  गुप्ता ने कहा कि झारखंड मे प्रधानमंत्री ने कुल 177 करोड़ की परियोजनाओ का शिलान्यास किया है जिसमे 60 रूपए केन्द्र का है और 40 रूपए राज्य सरकार का है।

यानी कुल 177 करोड़ की परियोजनाओ मे राज्य सरकार का 71 करोड़ की राशि लगी है। मंत्री ने कहा कि माल महाराज का और मिर्जा खेले होरी यह नही  होना चाहिए।

स्वास्थ्य  मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रधान  मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत झारखंड से की। आयुष्मान भारत के झारखंड मे कुल 61 लाख 50 हजार लाभुक है।

 

जिसमे 28 लाख लाभुक आयुष्मान भारत के है और 33 लाख 50 हजार लाभुक का इलाज खर्च राज्य सरकार वहन करती है।

स्वास्थ्य  मंत्री ने कहा कि रिम्स  मे निश्चित रूप से कमिया और खामिया है उसे दूर करेंगे। रिम्स और उन्नति का मार्ग  प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान रिम्स के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने जिस तरह अपनी सेवा दी उसकी कितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है और भविष्य में भी यहां सुविधाएं बेहतर की जाएगी और खासकर गरीब मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाएगा।

 

रिम्स मे चाहे कितने निदेशक आये यह सुधरने वाला नही: सीपी सिंह 

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज  हर्ष का विषय है प्रधान मंत्री ने राजकोट से पूरे देश के लिए बहुत  सारी सौगात दी है।

झारखंड के नौ जिला मे स्वास्थ्य के क्षेत्र मे भवन निर्माण की योजनाओ का शिलान्यास कार्य किया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रिम्स मे चाहे कितने निदेशक आये यह सुधरने वाला नही है शाम के समय कोई सीनियर डॉक्टर अस्पताल मे नही रहते मरीज का इलाज  कैसे होगा। रिम्स गरीब मरीजो के इलाज के लिए है।

बडे लोग तो अपना इलाज  प्राइवेट अस्पताल मे करा लेते है। विधायक ने रिम्स  मे सुधार  लाने के साथ प्राइवेट अस्पतालो पर भी लगाम  लगाने का आग्रह  मंत्री से किया।

काके विधायक समरी लाल ने रिम्स के पारा मेडिकल  स्टाफ नर्सिंग स्टाफ, वार्ड  ब्वाय, सफाई कर्मियो को पाच माह से मानदेय नही मिलने की बात करते हुए उन्हे जल्द  से जल्द मानदेय भुगतान का आग्रह  मंत्री से किया साथ ही जल्द पावरग्रिड द्वारा निर्मित  रैन बसेरा का उद्घाटन करने की मांग की।

ताकि गरीब  मरीजो के परिजन को इसका लाभ  मिल सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज PM- ABHIM के अंतर्गत रिम्स में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक भवन की आधारशिला का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा देश में विभिन्न स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं का राजकोट से ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य के देवघर जिले में तीन सी.एच.सी. सारठ, पी.एच.सी. सोनाराई थारही, पी.एच.सी. मारगो मुण्डा का भी उद्घाटन किया।
आधारशिला परियोजनाओं के तहत दो बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालयों का उद्घाटन – दुमका फूलो-झानो मेडिकल काॅलेज दीघी एवं कोडरमा मेडिकल काॅलेज झूमरी तिलैया में किया गया।
आधारशिला परियोजनाओं के तहत सी.सी.बी. – 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. गढ़वा सदर अस्पताल में, 100 बिस्तरों का सी.सी.बी. गिरीडीह सदर अस्पताल में, 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. रांची सदर अस्पताल में, 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. हेतु पाकुड सदर अस्पताल में उद्घाटन किया गया।

झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड व रिम्स के पदाधिकारी ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस समारोह में शामिल हुए।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची सांसद  संजय सेठ, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रांची विधायक सी पी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार और निदेशक चिकित्सा शिक्षा कुमार राहुल  निदेशक प्रमुख डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह विद्यानन्द शर्मा पंकज, अपर अभियान निदेशक एनएचएम झारखंड तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने दिया।

 

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ  हिरेन्द्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश  त्रिपाठी,  राँची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, रिम्स के डीन डॉ विद्यापति, डॉ सीबी सहाय, डॉ प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ शिव प्रिये,  डॉ रंजीत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *