चंद्रयान की सफलता पर सांसद सेठ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

0

कहा : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है भारत

RANCHI: चंद्रयान महाअभियान की सफलता पर सांसद संजय सेठ ने इसरो परिवार को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इसे विश्व पटल पर भारत की बड़ी सफलता बताया है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन, हमारे देश के वैज्ञानिकों की तपस्या और 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाओं का परिणाम है कि हमने इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।

आज का दिन दुनिया के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गया। श्री सेठ ने कहा कि इस सफलता के लिए महाअभियान से जुड़ी टीम के हर सदस्य बधाई के पात्र हैं। हर देशवासी बधाई के पात्र हैं।

यह भी एक इतिहास ही बन गया की यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने बैठकर इसका लाइव प्रसारण देखा।

यह देखकर सुखद लगता है कि अब देश के हर अभियान में देशवासी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो रहे हैं।

खुशियां प्रकट कर रहे हैं। सांसद ने इस सफलता पर सभी वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। और कहा है कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया की महाशक्ति बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *